Nirjala Ekadashi 2023 : निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें विष्णु जी की पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Nirjala Ekadashi 2023

Nirjala Ekadashi 2023 : हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता हैं। जो इस बार आज यानी 31 मई को पड़ रही है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा और व्रत रखने का विधान है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे भाव से ये व्रत (Nirjala Ekadshi 2023) रखता है, उस पर विष्णु जी की कृपा सदैव रहती है।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2023 : निर्जला एकादशी व्रत में अपनाएं ये सावधानी, नहीं तो शिव जी हो जाएंगे नाराज

निर्जला एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त 

निर्जला एकादशी व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक एकादशी के दिन विष्णु जी के निमित्त व्रत और उनकी आराधना करने का विधान है। माना जाता है कि एकादशी का व्रत रखने से श्री हरि अपने भक्तों से बेहद प्रसन्न होते हैं और उनको अपना विशेष आशीर्वाद देते है, जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। ऐसे ही निर्जला एकादशी व्रत (Nirjala Ekadshi 2023) रखने का भी विशेष महत्व हैं। इस व्रत में पूरे दिन खाने के साथ-साथ पानी भी नहीं पिया जाता है, जो इस व्रत को बहुत ज्यादा कठिन बनाता है। इसलिए कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से निर्जला एकादशी का व्रत रखता हैं, उस पर देवता की विशेष कृपा होती है।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadshi 2023 : 31 मई को रखा जाएगा निर्जला एकागशी व्रत, इन चीजों का करें दान

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version