Vaishakh Purnima 2023 : वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Vaishakh Purnima 2023

Vaishakh Purnima 2023 : हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं। साथ ही भगवान विष्णु के कूर्म अवतार और बुद्ध अवतार की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा इस दिन स्नान-दान करना भी शुभ होता है। इस वर्ष वैशाख पूर्णिमा का व्रत 5 मई 2023 को रखा जाएगा। इस बार वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2023) दिन शुक्रवार को पड़ रही है और पूर्णिमा और शुक्रवार दोनों ही माता लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। ऐसे में इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। इसके अलावा इस साल की वैशाख पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस दिन बुद्ध पूर्णिमा और साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।

यह भी पढ़ें- Maa Laxmi Mantra : मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

वैशाख पूर्णिमा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा (Vaishakh Purnima 2023) का प्रारंभ 04 मई 2023 को रात 11 बजकर 34 से हो रहा है, जिसका समापन 05 मई 2023 को रात 11 बजकर 03 मिनट पर होगा। वहीं, स्नान करने का शुभ मुहूर्त 5 मई को प्रात: काल 04 बजकर 12 मिनट से सुबह 04 बजकर 55 मिनट तक है।

वैशाख पूर्णिमा के उपाय

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2023 : कब है वैशाख का पहला प्रदोष व्रत? जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version