40 बार चाकू से गोदा, फिर पत्थर से कुचला और तमाशबीन बने रहें दिल्लीवाले… ये घटना सोचने को कर देगी मजबूर

Sakshi Murder Case

Sakshi Murder Case : एक मामूली झगड़े के चलते वाद-विवाद की घटनाएं तो आपको आए दिन दिल्ली से सुनने को मिलती ही रहती हैं। लोग छोटी-छोटी बात पर एक-दूसरे की जान लेने के लिए उतारू रहते है। हालांकि आज हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहे हैं, उसे पढ़ने के बाद आप कांप उठेंगे। आपका कलेजा मुंह तक आ जाएगा और केवल एक ही सवाल आपके मन में आएगा कि कोई आखिर इतना बड़ा हैवान कैसे बन सकता है? ताजा मामला (Sakshi Murder Case) दिल्ली के शाहबाद डेयरी से सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर रहा है।

लड़की चाकू के 5 से 7 वार झेलती है और अपना बचाव करने की कोशिश करती है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में वह लाश बन जाती है। उस हैवान लड़के के सिर पर इतना खून सवार था कि इसके बाद भी वह दनादन चाकू घोंपता रहा। हालांकि, हैरानी इस बात से ज्यादा होती है कि जब साहिल नाबालिग को चाकू से गोद रहा था, तो उस दौरान कई लोग वहां से गुजरे। उन्होंने मूकदर्शक बनकर इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा, लेकिन किसी ने भी उस लड़की की मदद करने का कष्ट नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें: पहले गले मिला, छात्रा को मारी गोली, फिर की आत्महत्या… ग्रेटर नोएडा की चर्चित यूनिवर्सिटी की सनसनीखेज वारदात

जानिए क्या है पूरा मामला?

शाहबाद डेयरी इलाके में हमले (Sakshi Murder Case) का शिकार हुई उस लड़की का नाम साक्षी था, जो केवल 16 साल की थी। दरिंदे का नाम साहिल है, जो कि AC रिपेयरिंग का काम करता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साक्षी और साहिल एक दूसरे को जानते थे और वह रिलेशनशिप में थे। बीते दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद साहिल ने साक्षी को मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि ये घटना रविवार रात पौने नौ बजे की है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि साहिल लड़की पर करीब 40 से 50 बार वार करता है। जब इतने में भी दरिंदे का मन नहीं भरा तो उसने नाली ढंकने वाला एक भारी-भरकम पत्थर उठाया और लड़की को उससे कुचल डाला। इसके बाद वह वहां से सीना चौड़ा करते हुए चला जाता है, लेकिन तब भी उस सनकी का गुस्सा शांत नहीं हुआ, जिसके बाद फिर वह वापस लौटा और साक्षी पर फिर से चाकू और पत्थर दोनों से हमला किया। जब साहिल को साक्षी के शरीर में कोई हरकत दिखाई नहीं दी तो फिर वह चीखते-चिल्लाते मौके से फरार हो गया। वहीं, इलाज के दौरान नाबालिग लड़की की मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में आया साहिल

बहरहाल, घटना (Sakshi Murder Case) की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। साथ ही मृतका के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- दास्तान ए शाइस्ता परवीन : पुलिसवाले की बेटी कैसे बनी माफिया अतीक अहमद की पत्नी, जानिए पूरी कहानी

Exit mobile version