दिल्ली: 7 महीने की गर्भवती बुरी तरह से आग में झुलसी, ससुराल वालो पर भाई ने लगाया आरोप

delhi news

delhi news

Delhi News : देश की राजधानी में अपराध का ग्राफ अब आसमान छूने को तैयार है। यहां आए दिन हो रहे क्राइम के कारण हर तरफ हड़कंप मच गया है। इसी बीच सोमवार को दिल्ली के बवाना से भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक 7 महीने की गर्भवती महिला बुरी तरह से आग में झुलस गई। महिला की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं महिला के भाई के द्वारा ससुराल वालों पर आरोप लगाया गया है।

यह सनसनीखेज मामला दिल्ली के बवाना इलाके का है। यहां एक 7 महीने की गर्भवती महिला के आग में बुरी तरह से झुलस जाने की खबर सामने आई है। महिला के आग में बुरी तरह से झुलस जाने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हर तरफ हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम ने महिला को फौरन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना को लेकर आरोप है कि गर्भवती को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया है।

स्वाति मालीवाल ने जारी किया नोटिस

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि बवाना में 7 महीने की गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं।

क्या है आग के पीछे का सच

पीड़ित महिला की पहचान खुशबू नाम से की गई है। पीड़िता के आग में झुलसने की खबर उसके भाई ने पुलिस को दी थी जिसमें उसने बहन खुशबू के ससुराल वालों और पति पर मामले का आरोप लगाया था। लेकिन, खुशबू का बयान भाई के दावों से बिलकुल उलटा रहा। पुलिस को खुशबू ने बताया की सर्दी की वजह से वो अपने पति के साथ बोनफायर के पास बैठी थी। आग लगभग बुझने वाली थी, इसलिए एक लड़के ने उसमें पेंट थिनर फेंक दिया था। जिस पर एकदम से आग की लपटे ऊंची उठ गई और महिला जल गई। खुशबू ने बताया की घटना में उसके पति को भी क्षति पहुंची है। खुशबू के बयान को पुलिस के द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया है। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उसके हाथ, पैर ,चेहरे और लिंब बुरी तरह से झुलसने के कारण वहाँ निशान बन गए है।

भाई ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप

पीड़िता के भाई का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और जला दिया गया था। मामला एसडीएम नरेला के संज्ञान में लाया गया।

 

दोपहर की ताज़ा खबरें | Mid Day News 10th January 2022

अस्पताल में क्यों होते है कई रंग के कूड़ेदान ? जाने वजह

Exit mobile version