CUET PG 2023 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, UGC अध्यक्ष ने दी जानकारी

cuet pg 2023

CUET PG 2023 की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार की ओर से इस संबंध में बड़ी अपडेट दी है। यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि 5 जून से शुरू होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कल 31 मई, 2023 को जारी करने के लिए NTA काम कर रहा है।

CUET-PG 2023: NTA is working on releasing the city information slips on 31st May for CUET-PG starting on 5th June.#CUET

— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) May 29, 2023

एग्जाम सिटी स्लिप होगी जारी

जो उम्मीदवार इस एग्जाम में हिस्सा लेने जा रहे हैं, वे सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी जन्म तिथि, आवेदन संख्या और अन्य विवरण दर्ज करना होगा। यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि परीक्षा शहर सूची आपका प्रवेश पत्र नहीं है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को हर अपडेट के लिए एग्जाम पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: SBI Recruitment 2023: एसबीआई में नौकरी पाने का मौका, लाखों की होगी सैलरी और बिना परीक्षा होगा चयन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन कराता है। परीक्षा के जरिए से देश में किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों (राज्य, डीम्ड और निजी) में पीजी प्रोगाम में दाखिला दिया जा सकता है। आपको बता दें कि इस वर्ष CUET PG 2023 परीक्षा के लिए लगभग 177 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं, जिसमें 38 केंद्रीय और 40 राज्य विश्वविद्यालय शामिल हैं।

5 से 12 जून तक परीक्षा का आयोजन

परीक्षा 5 जून से 12 जून के बीच आयोजित होगी। परीक्षा पैटर्न के अनुसार पहले CUET पीजी 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होगी और फिर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एग्जाम कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा। वहीं साहित्य पेपर को छोड़ एग्जाम इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में दे सकते हैं। CUET PG 2023 प्रश्न पत्र दो भागों में बांटा गया है। इसमें 100 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे, भाग ए में 25 और भाग बी में 75 सवाल होंगे।

मणिपुर में हिंसा की वजह से परीक्षण एजेंसी ने उम्मीदवारों को CUET PG परीक्षा शहरों को बदलने का मौका भी दिया है। इसके लिए उम्मीदवार 30 मई शाम 7 बजे तक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) सुविधा के माध्यम से अपनी वांछित CUET पीजी परीक्षा शहर में जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: CUET-UG 2023: इस साल CUET देने वाले स्टूडेंट्स बढ़े, तीन शिफ्ट में हो सकती है परीक्षा

Exit mobile version