CTET exam 2022: सीटेट परीक्षा 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, जाने कब है एग्जाम

CTET exam 2022

CTET exam 2022

देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Exam 2022)  के जल्द ही एग्जाम होने जा रहे है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 28 दिसम्बर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 का आयोजन शुरू कर दिया है। इस साल परिक्षा के लिए करीब 32.45 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए है। दरअसल, परीक्षा का आयोजन एक महीने से अधिक समय में किया जाएगा। जो अभ्यर्थी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल (CTET 2022 Exam Date Sheet) चेक कर सकते हैं।

CTET exam 2022

जो भी विद्यार्थी शिक्षक बनने के इच्छुक है उनके लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 28 दिसम्बर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 का आयोजन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सीटेट की परीक्षा को 28 दिसम्बर 2022 से लेकर 7 फरवरी 2023 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित कराया जाएगा। वही इस वर्ष सीटेट परीक्षा के लिए 32.45 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक CTET 2022 Exam Date Sheet पर क्लिक करके भी CTET 2022 की परीक्षा शेड्यूल (CTET 2022 Exam Date Sheet) चेक कर सकते हैं।

CTET exam 2022

CTET परीक्षा 28, 29  दिसंबर, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 जनवरी 1, 2 3, 4, 6 और 7 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। पहले दो दिन 243 परीक्षा केंद्रों पर 2.59 लाख अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप भी सीटेट परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो परीक्षा की तारीख और उन्हें आवंटित परीक्षा शहर देखने के लिए CTET वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं।

CTET exam 2022

Exit mobile version