2023 Yahama R3 की बुकिंग हुई शुरू, इस दिन होगी लॉन्च, जानें पूरी डिटेल्स

Yamaha R3

भारत में यामाहा डीलर आगामी 2023 R3 और MT 03 के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया हैं। इसका मतलब है कि आप डीलरशिप पर 5,000 रुपये देकर 2023 R3 की बुकिंग कर सकते हैं। संभव है कि इस साल के आने वाले दो महीनों में इन बाइक्स की आधिकारिक लॉन्चिंग हो जाए। 2023 R3 और MT 03 को हाल ही में भारत में एक डीलर इवेंट में पेश किया गया था। लॉन्च होने के बाद नई यामाहा आर3 का मुकाबला कावासाकी निंजा 300, निंजा 400 और केटीएम आरसी 390 से होगा। कावासकी निंजा 300 में एक 296सीसी का इंजन मिलता है।

Yamaha R3 इंजन

इंजन की बात करें तो Yamaha R3 में 321cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन लगा हुआ है, जो 42bhp की मैक्सिमम पॉवर और 29.5Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है। डॉयमेंशन की बात करें तो इसकी जो उंचाई है वो 780mm की है, जो राइडिंग के लिए बेहतरीन साबितव हो सकती है। वहीं इसमें ग्राउंड क्लियरेंस भी अच्छा मिल जाता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm है। फ्यूल कैप्सिटी 14 लीटर की है और वजन के मामले में भी ये बाइक अच्छी है, जहां इसका वजन 169 किलो है।

इनसे होगी टक्कर

Yamaha MT 03, R3 का नेक्ड वर्जन है और इसे पहली बार भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये KTM 390 Duke, BMW G 310 R, और Keeway K300 N से टक्कर लेगा। ये अपने ज्यादा कंपोनेंट्स को R3 के साथ शेयर करता है। इसमें 321cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन शामिल है जो 40.4bhp और 29.4Nm बनाता है। चेसिस का एक बड़ा हिस्सा, USD फोर्क्स हैं। दोनों बाइक में मोनोशॉक और ब्रेकिंग हार्डवेयर एक जैसे हैं।

Exit mobile version