भारत में करीब 10 महीने के बाद लौटा BGMI, खेलने मे हो रही है दिक्कत तो करें ये काम

Bgmi_unban

Bgmi_unban

BGMI भारत में करीब 10 माह तक बैन रहने के बाद वापसी कर रहा है। आज यानी 29 मई से इसका सर्वर लाइव हो गया है यानी आप गूगल प्ले-स्टोर से गेम को डाउनलोड करके खेल सकते हैं। हालांकि गेम को कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे गेम में शानदार एक्सपीरिएंस मिलता है। अगर बदलाव की बात करें, तो गेम में आपका नया मैप Nusa देखने को मिलेगा। साथ ही हथियारों को अपडेट किया गया है। इसके अलावा गेम में नई स्किन देखने को मिलेंगी। फिर भी यदि आपको ट्रिक नहीं पता तो आप गेम नही खेल पाएंगे।

You can now download your favourite Battle ground from here!

Available for Android!

Link – 🖇️ https://t.co/S2EZYWApNG#INDIAKABATTLEGROUND #BGMI #battlegroundsmobileindia pic.twitter.com/37VtdfMm9T

— Battleground Mobile India (@BattleGames_Ind) May 22, 2023

BGMI गेमिंग पर से उठा बैन

BGMI गेमिंग ऐप की 2.5 अपडेट के साथ वापसी हुई है। बच्चों के लिए यानी जिनकी उम्र 18 साल से कम है, वो BGMI गेम को रोजाना केवल 3 घंटे ही खेल पाएंगे। वही अगर आप 18 से बड़े हैं, तो आप हर करीब 6 घंटे गेम खेल पाएंगे। BGMI गेम को शुरुआत में 3 माह के लिए उपलब्ध कराया गया है। अगर इस दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया, तो इसे दोबारा से बैन किया जा सकता है। गेम को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कहा है कि क्राफ्टोन को यह सुनिश्ति करना होगा कि भारत सरकार के नियमों का उल्लंघन ना हो।

मोबाइल पर इस ट्रिक से खेलें BGMI

  • सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें।
  • इस बाद फोन का इंटरनेट बंद करें।
  • अब गेम को स्टार्ट करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अब इंटरनेट को ऑन करें।
  • अब सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगिन करें।
इसके बाद सर्वर काम करने लगेगा। यदि आप इंटरनेट बंद किए बिना गेम को खेलने की कोशिश करेंगे तो नहीं खेल पाएंगे। सर्वस कनेक्ट नहीं होगा।

इसलिए किया गया था बैन

बता दें कि बीजीएमआई गेम्स को क्राफ्टोंन द्वारा IOS और एंड्रॉयड उपकरणों के लिए 2 जुलाई 2021 को लॉन्च किया था। उसके बाद BGMI गेम्स को 28 जुलाई 2022 को भारत में बैन कर दिया गया था। Bgmi games के बंद होने के कारणों में से प्रमुख कारण था भारतीय लोगों की निजी गोनियता को खतरा होना। वहीं BGMI गेम्स के चलते युवा इनके आदि हो रहे थे जिसके कारण सरकार को तत्काल इन गेम्स को भारत में बंद करने का फैसला लेना पड़ा था।
BGMI एक बैटल ग्राउंड गेम है जिसे मोबाइल में खेला जाता है। इस गेम में आप एक ही समय में अधिकतम 100 प्लेयर्स के साथ खेल सकते हैं या 4 लोगों के समूह के साथ भी इस गेम को खेल सकते हैं।
Exit mobile version