Home स्वास्थ्य लाइफस्टाइल Top 5 Best Places For Couple In Noida : नोएडा की ये...

Top 5 Best Places For Couple In Noida : नोएडा की ये पांच जगहें कपल्स के घूमने के लिए हैं बेस्ट

क्या आप रोमांटिक जगहों की तलाश कर रहे हैं? अब और मत देखिए! हमने नोएडा में सबसे रोमांटिक जगहों की एक सूची तैयार की है, जो वैलेंटाइन डे मनाने के लिए एकदम सही जगह है।

0
35
Top 5 Best Places For Couple In Noida

Top 5 Best Places For Couple In Noida : नोएडा भारत की राजधानी दिल्ली से सटा हुआ एक शहर है जिसके बारे में शायद ही कोई न जानता हो। इसका पुराना नाम गौतम बुद्ध नगर था और वर्तमान में सभी इसे नोएडा के नाम से ही जानते हैं। नोएडा राजधानी दिल्ली का सबसे ज्यादा सुव्यवस्थित और साफ शहर माना जाता है। भारत के सभी शहरों में नोएडा शहर में सबसे ज्यादा हरियाली देखने को मिलती है। नोएडा में घूमने-फिरने की बहुत सारी जगहें हैं। जहाँ आप जब मन चाहे घूमने जा सकते हैं।

लेकिन आज हम बात करने वाले हैं नोएडा की कुछ उन जगहों के बारे में, जो कपल्स के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हो सकती है। आमतौर पर कपल्स को घूमने के लिए थोङी शांत और प्राइवेसी वाली जगह चाहिए होती है। तो आइए जानते हैं Best Places For Couple In Noida

Top 5 Best Places For Couple In Noida

बारिश मून एंड बार लॉज

ये नोएडा की सेक्टर 38 में स्थित है। ये कपल्स के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहाँ खाने की अलग-अलग वैराइटी मिलती है। साउथ इंडियन, चाईनीज, सभी तरह के फास्ट फूड, अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स और डैसर्ट भी खाने को मिलते हैं। ये ऐसी जगह हैं जहाँ अधिकतर आपको कपल्स ही देखने को मिलते हैं। यह हफ्ते के सातों दिन खुलता है। यहाँ की टाइमिंग दिन में 12 बजे से रात के 1 बजे तक है।

ये भी पढ़ें : Top 5 Best Posh Area In Delhi : दिल्ली के 5 पॉश इलाके, जहां रहने ही ख्वाहिश हर किसी को होती है

Top 5 Best Places For Couple In Noida

सिटी पार्क 

नोएडा का सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा में है। वैसे तो सिटी पार्क कोई दर्शनीय स्थल नहीं है। यह एक तरह की प्राकृतिक जगह है जहाँ कपल्स अपना क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। इस पार्क की सुंदरता आपके मन को प्रकृति से जोङती है। सिटी पार्क में बहुत ही शांति और हरियाली भरा माहौल होता है जहाँ कपल्स अच्छे से प्राइवेट टाइम बिता सकते हैं। सिटी पार्क हफ्ते के सातों दिन खुलता है।

Top 5 Best Places For Couple In Noida

वर्ल्ड्स ऑफ वंडर्स 

ये नोएडा का सबसे मशहूर वाटर पार्क है। वर्ल्डस ऑफ वंडर्स द ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल के अंदर है। यह 10 एकड़ की जगह में फैला हुआ है। वर्ल्डस ऑफ वंडर में वाटर पार्क और एम्युजमेंट पार्क दोनों है। जहाँ काफी ऊँची, बङी और मजेदार राइड्स होती हैं। वर्ल्डस ऑफ वंडर में राइड्स से अलग कार रेसिंग, एयर हॉकी, वेव पूल भी है, जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ भरपूर मजा ले सकते हैं। यहाँ हर दिन कई संख्या में कपल्स आते हैं फिर भी इतनी भीङ होने के बाद भी यहाँ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।वर्ल्डस ऑफ वंडर हफ्ते के सातो दिन खुलता है। इसकी टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होती है।

Top 5 Best Places For Couple In Noida

बॉटनिकल गॉर्डन 

नोएडा का बॉटनिकल गॉर्डन हरे-भरे बगीचों में बना है। अगर आप या आपके पार्टनर प्राकृतिक प्रेमी है तो बॉटनिकल गॉर्डन से अच्छी जगह आपके लिए नहीं हो सकती। यह गॉर्डन 160 एकङ में फैला हुआ है। इसके अंदर उद्यान परिसर भी होता है जहाँ आपको 7800 किस्म के पौधे देखने को मिलते हैं। इस गॉर्डन में पौधो की कुछ लुप्त प्रजातियाँ भी देखने को मिलती हैं। बॉटनिकल गॉर्डन रविवार के दिन बंद होता है। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है।

Top 5 Best Places For Couple In Noida

डी एल एफ मॉल ऑफ इंडिया

डी एल एफ मॉल नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। यह नोएडा का सबसे बङा शॉपिंग मॉल है। इस मॉल में कुल 7 मंजिले हैं। इस मॉल के अंदर इंडोर स्नो पार्क भी है। डी एल एफ मॉल में कई तरह के फूड बैवरेज भी देखने को मिलते हैं। मुख्य रुप से यह शॉपिंग मॉल है लेकिन यहाँ मूवी थियेटर भी है, जहाँ 7 मूवी स्क्रीन हैं। इस मॉल में 300 से भी ज्यादा शॉप हैं, जहाँ 250 से भी अधिक ब्रांड्स के प्रॉड्क्टस मिलते हैं। यह मॉल हफ्ते के सातो दिन खुलता है। इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक है।