बेहतरीन फीचर्स के साथ ASUS ने भारत में लॉन्च किया फोल्डेबल लैपटॉप, जानें कीमत

Asus

Asus

ASUS Foldable Laptop: फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाद अब फोल्डेबल लैपटॉप भी मार्केट में कदम रखने वाली है। स्मार्टफोन को इस डिजाइन में काफी लोकप्रियता मिली। इसे यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया गया। ASUS अपने यूजर्स के लिए इनोवेशन करता रहता है। इस बार भी कंपनी ने लैपटॉप के साथ एक नया डिजाइन पेश किया है। कंपनी ने अपने नए ZenBook 17 Fold OLED को लॉन्च कर दिया है जिसमें एक 17-इंच चेंजेबल फोल्डेबल OLED पैनल है। इस लैपटॉप को पहली बार Consumer Electronics Show (CES)-2022 में शोकेस किया गया था। आइए इस लैपटॉप के बारे में डिटेल में जानते हैं.

कितनी होगी कीमत ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Asus ZenBook 17 Fold लैपटॉप की वास्तविक कीमत 3,98,990 रुपये रखी गई है लेकिन इसे आप 3,29,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि इसके लिए आपको पहले से प्रि-बुकिंग करनी होगी।

मिल रहे ये खास फीचर्स

ASUS फोल्डेबल लैपटॉप में 17.3 इंच की OLED स्क्रीन है जिसे बीच से फोल्ड किया जा सकता है। इस लैपटॉप में दो परफॉर्मेंस कोर, आठ एफिसिएंट कोर और Iris Xe GPU के साथ इंटेल कोर i7-1250U प्रोसेसर दिया गया है। इसे 16GB DDR5 रैम और 1TB PCIe Gen 4 x4 SSD के साथ पेश किया गया है। इसके डिस्प्ले में 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो और 2,560 x 1,920 रेजोल्यूशन के साथ 17.3-इंच का डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप को फोल्ड करने के बाद आपको 12.5 इंच, 3:2 स्क्रीन रेशियो और 1,920 x 1,280 रेजोल्यूशन के साथ आती है।

अन्य फीचर्स

यह लैपटॉप Iris Xe ग्राफिक कार्ड और 12th जनरेशन के Intel Core i7 प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप का डिस्प्ले Dolby Vision सपोर्ट करता है। ASUS फोल्डेबल लैपटॉप के साथ ब्लूटूथ की-बोर्ड और ट्रैकपैड भी मिलता है। इसमें 16GB LPDDR5 RAM और 1TB PCIe Gen4 SSD स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए दो USB-C थंडरपोर्ट 4.0 बोल्ट पोर्ट मिलते हैं। इसमें 5MP का वेब कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 75Whr की बैटरी मिलती है।

Exit mobile version