Ashadha Masik Shivratri 2023 : आषाढ़ मासिक शिवरात्रि कब? जानें शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Ashadha Masik Shivratri 2023

Ashadha Masik Shivratri 2023 : हिंदू धर्म में आषाढ़ मासिक शिवरात्रि का बहुत महत्व है। जो कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है। इस पावन दिन व्रत रखने के साथ-साथ शिव जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस बार आषाढ़ मासिक शिवरात्रि 16 जून 2023 को पड़ रही है। प्रचलित मान्यता के अनुसार, कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन विधि विधान से भगवान शिव (Ashadha Masik Shivratri 2023) की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामानाएं पूर्ण होती है। साथ ही उसके घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है।

हालांकि इस बार आषाढ़ मासिक शिवरात्रि बेहद खास है, क्योंकि इस दिन भद्र भी पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ मासिक शिवरात्रि के दिन भद्रा सुबह 08 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें कि इस बार भद्रा का वास स्वर्ग में है। ऐसे में इसका पृथ्वी पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Mahesh Navami 2023 : महेश नवमी के दिन करें शिव जी की आराधना, जल्द पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

आषाढ़ मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 16 जून 2023 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 17 जून 2023 को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर आषाढ़ मासिक शिवरात्रि (Ashadha Masik Shivratri 2023) का व्रत 16 जून 2023 को रखा जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर 12 बजकर 42 मिनट तक है। इसके अलावा दिन में पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक है। वहीं, दोपहर में शुभ-उत्तम मुहूर्त 12 बजकर 22 मिनट से लेकर 02 बजकर 07 मिनट तक है, जबकि रात में लाभ-उन्नति मुहूर्त 09 बजकर 51 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 07 मिनट तक है।

यह भी पढ़ें- ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का महत्व, जानिए शिव जी के इस मंत्र की शक्ति

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version