Ashadh Pradosh Vrat 2023 : आषाढ़ मास का पहला प्रदोष व्रत कब? जानें शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Ashadh Pradosh Vrat 2023

Ashadh Pradosh Vrat 2023 : हिंदू धर्म में आषाढ़ माह के पहले प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती हैं। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। प्रचलित मान्यता के अनुसार माना जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से ये व्रत रखता है तो उसके जीवन में चल रही सभी परेशानियां शिव जी हर लेते है। इस बार आषाढ़ मास का पहला प्रदोष व्रत (Ashadh Pradosh Vrat 2023) 15 जून 2023 को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता हैं। इस व्रत की पूजा त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल यानी संध्या काल में की जाती है।

यह भी पढ़ें- Mahesh Navami 2023 : महेश नवमी के दिन करें शिव जी की आराधना, जल्द पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 15 जून 2023 को सुबह 08 बजकर 32 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन त्रयोदशी तिथि के दिन 16 जून 2023 को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 16 जून 2023 को रखा जाएगा। वहीं भगवान शिव (Ashadh Pradosh Vrat 2023) की पूजा का शुभ मुहूर्त व्रत के दिन शाम 07 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 21 मिनट तक है।

प्रदोष व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप

यह भी पढ़ें- Mangala Gauri Vrat 2023 : मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें शिव जी और मां पार्वती की पूजा, सभी परेशानियां होंगी खत्म

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version