Ashadh Month 2023 : आषाढ़ माह का कब से होगा प्रारंभ? जानें इस महीने में क्या करना करें और क्या नहीं

Ashadh Month 2023

Ashadh Month 2023 : हिंदू धर्म में आषाढ़ मास को काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ माह में लक्ष्मी नारायण की गई पूजा-पाठ का विशेष फल मिलता है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दौरान विष्णु जी की आराधना करता है और यज्ञ करवाता है उसे कई गुना पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। आषाढ़ मास (Ashadh Month 2023) में विष्णु जी की उपासना करने के साथ-साथ सूर्य देवता की भी साधना की जाती हैं, जिससे व्यक्ति को शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही उसके जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा उसके घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और धन-धान्य का आगमन होता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार 5 जून 2023 से आषाढ़ मास (Ashadh Month 2023) का आरंभ हो रहा है। आपको बता दें कि आषाढ़ माह इसलिए भी खास होता है, क्योंकि इसमें प्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जाती हैं। साथ ही इसी माह में भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा अवस्था में चले जाते हैं। इसके अलावा इसमें चतुर्मास का भी प्रारंभ होता है, जोकि कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। वहीं, चुतर्मास में शुभ व मांगलिक कार्य भी नहीं करने चाहिए।

यह भी पढ़ें- June 2023 Vrat-Festival : कबीर जयंती, विनायक चतुर्थी और ईद उल-अजहा कब? जानें जून माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

आषाढ़ मास में ये काम करें

आषाढ़ माह में इन कार्यों को करने से बचें

यह भी पढ़ें- Vinayak Chaturthi 2023 : विनायक चतुर्थी के दिन बन रहा है हनुमान जी की पूजा का संयोग, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Exit mobile version