दिल्ली की बेटी की मदद के लिए आगे आए Akshay Kumar, दान किए लाखों रुपए

Akshay Kumar

Akshay Kumar

Akshay Kumar help Delhi’s daughter : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाना जाते हैं। सोशल कॉज के लिए भी अक्षय कुमार बहुत काम करते है। हाल ही, में उन्होंने फिर कुछ ऐसा किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बहुत सराहना की जा रहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक, अक्षय ने दिल्ली की बेटी को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की है। ये दान उन्होंने 25 वर्ष की आयुषी शर्मा नामक लड़की के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दिया है। इस खबर (Akshay Kumar help Delhi’s daughter) की पुष्टि खुद, लड़की के दादा योगेंद्र अरुण ने की हैं। उन्होंने अक्षय का आभार जताया है।

बता दें कि अक्षय को आयुषी के बारे में जानकारी, उनकी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के डायरेक्टर डा. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने दी थी। उन्हें पता चला था कि आयुषी का जन्म उसके दिल में बीमारी के साथ ही हुआ था। हालांकि, 25 वर्ष तक आते-आते आयुषी का दिल केवल 25 प्रतिशत ही काम कर रहा है। उसे बचाने के लिए डॉक्टरों के पास केवल हार्ट ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचा है।

लेकिन उनके घरवालों के पास इतने पैसे नहीं है, कि वह आयुषी का इलाज करा सकें। ऐसे में अक्षय कुमार (Akshay Kumar help Delhi’s daughter) ने उसकी मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया हैं। फिलहाल खिलाड़ी कुमार ने आयुषी के घरवालों को 15 लाख रुपए दिए है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर और पैसे देने का भी वादा किया है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार स्वास्थ्य, सामाजिक और शिक्षा आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए हमेशा लोगों की मदद करते रहते हैं। लेकिन कभी भी उसके बारें (Akshay Kumar help Delhi’s daughter) में बात करना पसंद नहीं करते है।

 

Anil Kapoor-Jackie Shroff: 10 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे राम-लखन, इस फिल्म में दिखेगी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी

Pathaan Trailer Out | पठान का दमदार ट्रेलर रिलीज, फैंस ने लुटाया प्यार

Ranbir-Alia Video: फुटबॉल स्टेडियम पहुंचे रणबीर-आलिया, अपनी फेवरेट टीम के किया चीयर अप

 

Exit mobile version