New Year पर हिमाचल के इस गांव में जाएं घूमने, दिल में बसेगा हर नजारा

0
374
Best Places To visit  in Dhankar
Best Places To visit  in Dhankar

Best Places To visit  in Dhankar: हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं। इसी में से एक है धनकर (Dhankar) गांव। इस गांव को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में सैलानी यहां आते हैं। नीला आसमान और वादियों से घिरी यह जगह पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं। नए साल (New Year) का जश्‍न मनाने के लिए हिमाचल के इस खूबसूरत गांव में जाया जा सकता है। इस जगह की खास बात ये है कि यहां शांति और खूबसूरती का अद्भुत संगम हैं।

धनकर में इन जगहों पर जरूर जाएं

  • धनकर (Dhankar) में सबसे खूबसूरत जगह है, यहां की धनकर लेक। समुद्र तल से करीब 4 हज़ार मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है ये लेक। सर्दियों के मौसम में तो यहां पर बर्फबारी भी होती हैं। लेक के आसपास ऊंचे-ऊंचे पहाड़, हरियाली, नीला आसमान और अब सफ़ेद बर्फ की चादर भी नजर आती हैं।
  • भारत के अलावा चीन, जापान और पड़ोसी देशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक धनकर मोनेस्ट्री में घूमने आते हैं। धनकर मोनेस्ट्री, भगवान बुद्ध को समर्पित एक पवित्र मठ हैं। यहां पर दर्शन करने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में अनुयायी आते हैं। दिसंबर और जनवरी के माह में तो यहां बहुत भीड़ होती है।
  • धनकर (Dhankar) में कुंग्री गोम्पा, संगम मोनेस्ट्री, पराशर लेक और शशूर मठ आदि जगहों पर भी घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। यहां पर सैलानी, हाइकिंग का भी आनंद उठा सकते है। इसके अलावा यहां पर सूर्यास्‍त भी पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है।