सर्दियों में नहाना जरूरी, मिलते हैं कई फायदे

0
275
Shower in Winter
Shower in Winter

Shower in Winter : सर्दियों के मौसम में लोग अपनी सेहत, स्किन और बालों की केयर में ज्यादा ध्यान देते हैं। ठंड में ज्यादा से ज्यादा नमी देने वाले प्रोडक्‍ट का भी इस्‍तेमाल करना चाहिए। हालांकि कुछ लोग सर्दियों में कई दिनों तक नहाते ही नहीं हैं। हाह ही, की स्टडी में पाया गया है कि सर्दी के मौसम में सुबह-शाम नहाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

बस्‍टल द्वारा की गई स्टडी में पाया गया कि, कुछ लोगों के लिए रात में नहाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। साथ ही कुछ लोगों के लिए दिन के वक्‍त नहाना अधिक फायदेमंद होता है।

सुबह जरूर नहाएं ये लोग

Image5 resized 1

  • काम के बोझ से परेशान लोगों का सुबह सर्दियों में जरूर नहाना चाहिए। इससे थकावट कम होती है और शरीर में एनर्जी आती हैं। साथ ही सुबह नहाने के बाद पूरा दिन फ्रेश महसूस होगा और दिनभर आलस नहीं आएगा।
  • रात को सोते समय हमारी त्‍वचा से एक ऑयल रिलीज होता है, जिससे त्‍वचा ऑयली रहती है। इसलिए ऑयली त्‍वचा वाले लोगों को सुबह जरूर नहाना चाहिए। इससे दिनभर त्‍वचा फ्रेश रहती हैं।

रात में जरूर नहाएं ये लोग

Image5 resized 1 1

  • जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती। उन लोगों को रात में गुनगुने पानी से नहाकर ही सोना चाहिए। इससे शरीर रिलैक्‍स होता है और थकान कम होती है।
  • जिन लोगों की स्किन ड्राई होती हैं। उन्हें सोने से पहले रात में जरूर नहाना चाहिए। रात में नहाने से त्‍वचा रातभर नेचुरल ऑयल रिलीज करती है, जिससे दिनभर त्‍वचा ड्राइनेस से बचती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।