Blurr Trailer Out: तापसी पन्नू की फिल्म ‘ब्लर’ का ट्रेलर आउट, फैंस ने की जमकर तारीफ

0
320
Blurr
Blurr

Blurr Trailer Out: तापसी पन्नू की लंबे समय से चर्चित फिल्म ब्लर का ट्रेलर आउट हो गया है। कुछ दिन पहले ही उनकी इस फिल्म का टीजर भी आउट किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब हाल ही में जी5 ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस फिल्म की रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। ब्लर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तापसी दो किरदार निभाती नजर आएंगी।

 

जी 5 ने जारी किया फिल्म का ट्रेलर वीडियो

हाल ही में जी5 ने अपने ट्विटर हैडल पर फिल्म का ट्रेलर वीडियो साझा किया है। वीडियो जारी करते हुए जी5 ने कैप्शन में लिखा, अगर आप इसे देख नहीं सकते तो क्या आप इससे बच पाएंगे। फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस से भरपुर लग रहा है। ट्रेलर वीडियो में एक्ट्रेस अपनी जुडवा बहन गौतमी की मौत के रहस्यों का खुलासा करने की कोशिश करती है। हालांकि डॉक्टर उनसे कहते है कि उनकी आंखों की रोशनी कभी भी जा सकती है और लाइट उनके लिए जहर के समान है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं कि तापसी बिना देखे अपनी बहन की मौत का राज दुनिया के सामने कैसे लाएंगी। फिल्म का ट्रेलर वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

कब होगी रिलीज ‘ब्लर’?

जानकारी के लिए बता दें कि थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर ये फिल्म 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म से तापसी सहित मेकर्स को भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद एक्ट्रेस की यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नही।