Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने शुरू की मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

0
341
Mr. and Mrs, Mahi
Mr. and Mrs, Mahi

Janhvi Kapoor  : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिन अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस संग साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर जारी करते हुए फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है।

Capture 4

एक्ट्रेस ने तस्वीर जारी कर दी जानकारी

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो क्रिकेट बैट पकड़े प्रैक्टिस नेट में नजर आ रही हैं। दरअसल, इस तस्वीर से उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म’ मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr And Mrs Mahi) के शूटिंग शूरू होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Jhanvi2 resized image

फैंस ने एक्ट्रेस के जज्बे को किया सलाम

एक्ट्रेस की यह बैट के साथ प्रैक्टिस की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर जहां एक यूजर ने लिखा, वीडियो भी पोस्ट करें। वहीं दूसरे ने लिखा, आपकी फिल्म देखने का इंतजार है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, एक और ब्लॉकबस्टर का इंतजार नहीं हो रहा है।

Jhanvi1 resized image

कब होगी रिलीज?

एक्ट्रेस की यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज हो सकती है। हालांकि अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म के पोस्टर को देखकर तो फैंस की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी की एक्ट्रेस की यह फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंच पाती है या नही।