Yami Guatam B’Day: इस ऐड से मिली थी यामी गौतम को पहचान, एक्टिंग नही थी पहली चॉइस

0
333
Yami Gautam Birthday
Yami Gautam Birthday

Happy Birthday Yami Gautam: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और टैलेंट के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराया है। आज एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

Yami resized image

एक्टिंग नहीं थी पहली पसंद

यामी का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आज के ही दिन यानी 28 नवंबर 1988 को हुआ था। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों के बारे में एक खास बात है जो बहुत कम ही लोग जानते होंगे। आपको बता दें कि यामी एक्टिंग लाइन में कदम रखने से पहले आइएएस अफसर बनना चाहती थीं, लेकिन बड़े होने के साथ उनकी फिल्मों की चाहत भी बढ़ती गई। एक्ट्रेस को उनके करियर की पहचान फेयर एंड लवली की ऐड से मिली। इस ऐड ने उन्हें दर्शकों के दिल में जगह दी, जिसके बाद एक्ट्रेस के लिए एक्टिंग की दुनिया के दरवाजे खुल गए।

resize3 2

इस फिल्म से की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

यामी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चांद के पार चलो टीवी शो से की थी, जिसके बाद वो कई और शोज में भी नजर आईं। उनकी पहली फिल्म एक कन्नड़ फिल्म थी। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना संग विक्की डोनर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

 

resize2 3

इस फेमस डायरेक्टर संग रचाई शादी

एक्ट्रेस साल 2021 में फेमस डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंध गईं। एक्ट्रेस ने एक के बाद एक ‘टोटल सैय्यापा’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘बदलापुर’, ‘जुनूनियत’, ‘काबिल’, ‘सरकार 3’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘उरी’ जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का जलवा दिखाया है।