कई राज्यों में बड़ी पड़ रही कड़ाके की सर्दी, जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

0
593
Weather Update
Weather Update

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में सर्दी के मौसम ने दस्तक दें दी हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कप-कंपाने वाली सर्दी आ गई हैं। नवंबर के मध्य से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि दक्षिण के कई राज्यों में बारिश होनी भी शुरू हो गई है।

दिल्ली में अभी और बढ़ेगी ठंड

resize 2

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन राजधानी दिल्ली में पांच सालों के बाद सबसे सर्दीला मौसम रहा। कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम यानी 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। राजधनी में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले दो-तीन दिन में सबुह यहां कई गुना ज्यादा धुंध बढ़ सकती है। साथ ही दिन में भी कोहरा छाय रहने की संभावना हैं।

दक्षिण के राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Rain resized image

तमिलनाडु, अंडमान, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और निकोबार द्वीप समूह समेत कई दक्षिण जगहों पर बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा उत्तरी अंडमान सागर में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसका सीधा असर बाकी जगह पर भी देखने को मिलेगा।

राजस्थान में भी दिसंबर माह के शुरू होते ही ठंड और बढ़ सकती है। बीती रात का यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। हालांकि राज्य के ज्यादातर जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के नीचे ही रहा।