Baap BTS Video: संजय दत्त ने शेयर किया अपनी फिल्म ‘बाप’ का बीटीएस वीडियो, फुल ऑन मस्ती करते नजर आए सितारे

0
496
Baap BTS Video
Baap BTS Video

Sanjay Dutt Shares Baap BTS Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स संजय दत्त (Sanjay Dutt), मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), सनी देओल (Sunny Deol) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की अपकमिंग फिल्म ‘बाप ऑफ ऑल फिल्म’ (Baap Of All Film) इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इन चार दिग्गज सितारों को एक साथ ऑन स्क्रीन देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। इस बीच हाल ही में संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी सितारें मस्ती और धमाल करते नजर आ रहे हैं।

 

एक्टर ने शेयर किया फिल्म का बीटीएस वीडियो

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय दत्त ने अपनी अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बाप ऑफ ऑल फिल्म’ का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के सभी किरदार बाकी क्रू मेंबर्स के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने वीडियो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ’पर्दे पर ये करे कमाल और पर्दे के पीछे? खुद ही देख लो। फुल धमाल, बवाल और मस्ती है बॉस। आइए आपको दिखाते हैं ‘बाप’ की पहली झलक वो भी सेट से।’

 

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

एक्टर का यह बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ‘फायर है बाबा!! बोले तो एकदम सॉलिड!! रॉक है अपना बाबा!!।‘ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चारों मिलकर करेंगे चमत्कार।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह बहुत रोमांचक लगता है। मैं बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।‘

 

कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड के चार दमदार सितारों की इस फिल्म के रिलीज डेट का फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि एक्टर की ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अब देखना ये होगा कि ये दिग्गजों से भरपुर फिल्म दर्शकों को कितना एंटरटेन करती है।