Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी की शादी की तैयारियां शुरू, ‘माता की चौकी’ के लिए पहुंची मुंबई

0
268
Hansika Motwani Wedding
Hansika Motwani Wedding

Hansika Motwani Wedding: साउथ की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की शादी काफी लंबे समय से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दरअसल, एक्ट्रेस अपने सोहेल कथुरिया (Sohail Kathuria) संग शादी रचाने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया। दरअसल, खबर है कि एक्ट्रेस के शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसी के लिए वह मुंबई आईं हैं।

 

हंसिका मोटवानी का वायरल वीडियो

बता दें कि हाल ही में हंसिका को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए माता की चौकी से आशीर्वाद लेने आई हैं। इस दौरान हंसिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार हंसिका मोटवानी अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया संग 4 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी रचाएंगी।

 

सोहेल ने खास अंदाज में किया था एक्ट्रेस को प्रपोज

बहुत कम लोगों को पता होगा कि हंसिका मोटवानी के बॉयफ्रेंड ने उन्हें खास रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। उनके इस स्पेशल मूमेंट की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें एफिल टॉवर के सामने घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके फैंस सहित कई सितारों ने भी उन्हें बधाई दी थी।

ऐसे की थी करियर की शुरुआत

हंसिका मोटवानी साउथ के साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकी हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्हें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन संग ‘कोई मिल गया’ में भी देखा गया था। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और टैलेंट के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है। इतना ही नहीं वह लाखों फैंस के दिलों पर राज भी करती हैं।