Goodbye OTT Release: रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय ओटीटी पर रिलीज होने को है तैयार, जानें डेट

0
317
Goodbye OTT Release
Goodbye OTT Release

Goodbye OTT Release Date: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की हालिया रिलीज फिल्म ‘गुडबाय’ (Goodbye) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनकी फिल्म ‘गुडबाय’ ओटीटी पर रिलीज होने को पूरी तरह तैयार है। खास बात यह है कि इस फिल्म से रश्मिका ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू की थी। इस खबर के आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 

इस दिन होगी रिलीज ‘गुडबाय’

आज यानी 22 नवंबर 2022 को नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रश्मिका की फिल्म गुडबाय का पोस्टर शेयर किया है, जिसपर फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ‘यह सर्दी अब और भी बेहतर होने वाली है क्योंकि आने वाले 2 दिसंबर को ‘गुडबाय’ हमें गर्म जोशी के साथ गले लगाने के लिए तैयार है।‘ इस खबर के आने के बाद रश्मिका के फैंस के बीच एक खुशी की लहर दौड़ उठी है।

बड़े पर्दे पर मिली नाकमयाबी

गौरतलब है कि पोस्टर से फिल्म की रिलीज डेट का पता लग गया है। यह फिल्म 2 दिसंबर को ओटीटी पर दस्तक देगी। अब देखने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस की यह फिल्म ओटीटी पर कितना कमाल कर पाती है। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज से मेकर्स सहित एक्टर्स को भी काफी उम्मीदें हैं।