Bhediya Trailer: ‘भेड़िया’ के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, वरुण ने शेयर किया वीडियो

0
368
Bhediya Trailer On Burj Khalifa
Bhediya Trailer On Burj Khalifa

Bhediya Trailer On Burj Khalifa: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। एक्टर की यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और फिलहाल वरून अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनकी फिल्म भेड़िया का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर प्रसारित होता दिख रहा है।

 

जमकर हो रहा है फिल्म का प्रमोशन

बता दें कि इन दिनों वरूण धवन अपनी को-स्टार कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ भेड़िया के प्रमोशन में जमकर लगे हुए है। इस बीच फिल्म के दोनों एक्टर्स अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने दुबई पहुंचे हैं। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने दुबई के बुर्ज खलीफा पर ‘भेड़िया’ का ट्रेलर जारी करवाया है। इस दौरान का एक वीडियो वरूण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्टर बुर्ज खलीफा के सामने खड़े होकर उसपर चल रहे अपनी फिल्म के ट्रेलर का दीदार कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “बुर्ज खलीफा पर ‘भेड़िया’ का ट्रेलर, मैं इतना एक्साइटेड हो गया कि मेरे हाथ से मेरा फोन गिर गया। ‘भेड़िया’ आ रहा है 25 नवंबर को।“

 

https://www.instagram.com/tv/ClHDgBSv3Bl/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

 

फैंस से की मुलाकात

शेयर किए गए वीडियो में एक्टर वहां खड़े फैंस से भी हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि फैंस अपने फेवरेट एक्टर के फिल्म के ट्रेलर को इतने बड़े पैमाने पर देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के इस खास अंदाज ने फिल्म को लेकर दर्शकों के क्रेज को और भी बढ़ा दिया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

एक्टर की यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के बारे में खास बात यह है कि ‘भेड़िया’ भारत की पहली क्रीचर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। फैंस अब वरुण और कृति सेनन को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।