Samantha Ruth Prabhu: ‘यशोदा’ को लेकर इमोशनल हुईं समंथा रुथ प्रभु, दर्शकों के लिए लिखा प्यार भरा नोट

0
399
Samantha Ruth Prabhu
Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu’s Emotional Note To Audience: साउथ की फेमस एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘यशोदा’ (Yashoda) को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। 11 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में समंथा को एक अलग अवतार में देखकर फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान फिल्म की कामयाबी को देखते हुए एक्ट्रेस ने फैंस के नाम एक इमोशनल नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने उन्हें सपोर्ट करने के लिए फैंस को शुक्रिया कहा है।

एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

बता दें कि हाल ही में अपनी फिल्म यशोदा की कामयाबी को देखते हुए समंथा ने अपने फैंस के नाम एक इमोशनल नोट लिखकर अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘यशोदा फिल्म के लिए आप सभी की सराहना मेरे लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, ये मेरे लिए एक बड़ा सपोर्ट है। थियेटर में ‘यशोदा’ के सीन्स पर आपकी सीटियां और सेलिब्रेशन इस बात का सबूत है कि पूरी टीम की मेहनत सफल रही है। मैं इन सबसे सातवें आसमान पर हूं। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने ‘यशोदा’ को बनाया है। मैं निर्देशक हरी और हरीश की भी आभारी हूं, जिनके साथ काम करना बेहद सुखद रहा है। फिल्म में मेरे सहयोगी कलाकार के काम की भी मैं सराहना करती हूं।’

इस फिल्म में आएंगी नजर

बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो एक्ट्रेस अगली बार शिव निर्वाना (Shiva Nirvana) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कुशी’ (Kushi) में नजर आएंगी। इस फिल्म में समंथा दूसरी बार लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी जो 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।