MS Dhoni लेने जा रहे हैं IPL से रिटायरमेंट? पहली बार स्टेडियम में दिखे माता-पिता

0
307
Is MS Dhoni going to retire from IPL?
Is MS Dhoni going to retire from IPL?

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संन्यास लेने का ऐलान कर सकते हैं। दरअसल, IPL 2025 के चौथे मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। पहली बार धोनी के माता-पिता स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे। ऐसे में सोशल मीडिया पर बाढ़ सी लग गई है। गौरतलब है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाने में सफल रहे हैं।

2020 में इंटनेशनलल क्रिकेट को कह दिया था अलविदा

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज के आईपीएल से रिटायर होने की चर्चा पिछले कई सालों से हो रही है लेकिन धोनी ने स्पष्ट तौर पर कभी कुछ नहीं कहा। उन्होंने आईपीएल 2024 से पहले सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतीं। वह आईपीएल के संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने 2020 में इंटनेशनलल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था मगर आईपीएल में एक्टिव हैं।

सिर्फ आईपीएल खेलते हैं MS Dhoni

मालूम हो कि धोनी पिछले पांच सालों से सिर्फ IPL खेल रहे हैं। हर सीजन के साथ अपने रिटायरमेंट को लेकर अटकलों के घेरे में रहे हैं। खासकर जब 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को एक और खिताब जिताया। तब तो ऐसा लगा था कि अब वो आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। लेकिन थाला ने सबको चौंकाते हुए एक और सीजन खेलने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: जब गुस्से में अंपायर से भिड़ गए थे एम. एस धोनी, मोहित शर्मा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा