भगवान विष्णु को समर्पित है दुनिया का ये इंटरनेशलन एयरोपोर्ट, जानिए कहा पर है स्थित

0
395
Bangkok international airport
Bangkok international airport

Bangkok International Airport : दुनिया के कई देशों में हिन्दू देवी-देवतओं की पूजा-अर्चना की जाती हैं। इसी की मिसाल है एक इंटरनेशलन एयरपोर्ट, जो पूर्ण रूप से हिंदू भगवान को समर्पित है। एयरपोर्ट में कई जगह पर भगवन विष्णु की मूर्तियां विराजमान हैं। स्वर्णभूमि के नाम से मशहूर ये एयरपोर्ट दक्षिण एशिया का अब तक का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। भगवान विष्णु को समर्पित इस एयरपोर्ट को थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल ने बनवाया था। एयरपोर्ट पर भगवान विष्णु जी के वाहक गरुण की भी विशाल प्रतिमा लगाई गई हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर भारतीय और बौद्ध संस्कृति की भी कई झांकिया देखने को मिलती है।

 

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक स्थित इस इंटरनेशलन एयरपोर्ट का नाम संस्कृति में रखा गया है। अमृत मंथन की विशाल प्रतिमा इस एयरपोर्ट का केंद्र है। प्रतिमा में देवों और दानवों के बीच अमृत पाने के लिए समुद्र में मंथन के दृश्य को दर्शाया गया हैं। साथ ही नाग के ऊपर भगवान विष्णु विराजमान हैं। बासुकी नाग ने इसमें रस्सी का काम किया है। इस पूरी प्रतिमा को यहां एक खास तरह की थाई शैली में बनाया गया है। बता दें कि थाईलैंड में पहले हिंदू धर्म था, लेकिन अब यहां बौद्ध धर्म को माना जाता है। हालांकि इस देश में अभी भी कई रीतिरिवाज हिंदू धर्म के तौर तरीके से निभाए जाते है। यहां पर अभी भी संस्कृत भाषा बोली जाती है।