Delhi Election: गृहमंत्री अमित शाह का AAP पर हमला, बोले – ‘केजरीवाल ने अपना कोई भी वादा..’

0
314
Delhi Election: Home Minister Amit Shah attacks AAP

Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है। आगामी 5 फरवरी को पूरे दिल्ली में चुनाव होने है जिसके लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। चुनावी रैलियों के दौरान आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं, अब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर निशाना बनाया।  उन्होनें अपने भाषण के दौरान कहा कि, केजरीवाल ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया, इसलिए आज आप के 50% से ज्यादा विधायक इन्हें छोड़ चुके हैं। केजरीवाल जी, आपके यहां ये भगदड़ क्यों मची है?’

केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैं ?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज मैं नई दिल्ली वालों की ओर से आपको बताने आया हूं कि वहां केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैं। दिल्ली की जनता इस झूठे व्यक्ति को जान गई है। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान केजरीवाल कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई।  इन्होंने कहा था कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी ली, इन्होंने कहा था कि सिक्योरिटी नहीं लेंगे, लेकिन सिक्योरिटी ली, इन्होंने कहा था कि बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने अपने लिए 52 करोड़ रुपये का 50 हजार गज का शीश महल बना लिया।’

Delhi Election: Home Minister Amit Shah attacks AAP

केजरीवाल ने घोटालों की भरमार कर दी – अमित शाह

शाह ने कहा, ‘केजरीवाल ने घोटालों की भरमार कर दी। हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया और मंदिर, स्कूल, गुरुद्वारे के पास शराब की दुकानें खोल दी। 28,400 करोड़ का जल बोर्ड का घोटाला किया, 4,500 करोड़ का DTC बस घोटाला किया, 1,300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला किया। 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला किया और 65,000 नकली टेस्ट का घोटाला किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर आए केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए और बड़े मियां-छोटे मियां दोनों शराब घोटाले में जेल गए।’

ये भी पढ़ें: Delhi Election: चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी