Health tips : लैपटॉप को गोद में रखकर करते है काम, तो हो जाए सावधान

0
338
Working with laptop on lap
Working with laptop on lap

Never place your Laptop on your Lap : वर्क फ्रॉम होम ने जहां एक तरफ लोगों को सहूलियत दी है। तो वहीं दूसरी तरफ सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। लैपटॉप को लेकर घंटों गोदी में बैठने से कई सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ने लगी हैं। गौरतलब है कि लैपटॉप से निकलने वाली गर्म हवा, शरीर की त्वचा और अंदर के टिशू को डैमेज कर देती है। इससे मनुष्य के शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती है।

लैपटॉप को गोद में रखकर काम करने के नुकसान

– लैपटॉप को ज्यादा समय तक गोद में रखकर काम करने से कई तरह की परेशानियां होती हैं। जैसे कि-

– लैपटॉप से निकलने वाली हीट लो फ्रीक्वेंसी रेडिएशन होती है, जो ब्लूटूथ कनेक्शन से बाहर निकलती है। इससे सिर दर्द की समस्या आम बन जाती है।

– लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय, ज्यादातर लोग पैरों को चिपका कर बैठते है। ऐसे में लैपटॉप से निकलने वाली रेडिएशन सीधे मनुष्य के शरीर पर पड़ती है। इससे बॉडी में दर्द के साथ-साथ मसल्स में भी दर्द होने लगता है।

– बता दें कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में लैपटॉप की हीट का असर जल्दी और ज्यादा होता है। पुरुषों में टेस्टिकल शरीर के बाहरी हिस्से में होता है, जिससे हीट रेडिएशन का असर जल्दी होता है। जबकि महिलाओं का यूट्रस शरीर के अंदर होता है। अधिक हीट की वजह से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी कमजोर होने लगती है और फर्टिलिटी में समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पुरुषों को ज्यादा समय तक गोदी में रख कर लैपटॉप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।