Delhi Elections: BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, निभाएंगे ये बड़ी भूमिका

0
287
List of BJP's star campaigners released for Delhi Elections

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दी है। अब पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें बड़े बड़े नाम शामिल हैं। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है। सूची में कुल 40 नेताओं का नाम है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री सहित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। मालूम हो कि कोरोना के समय में स्टार प्रचारकों की संख्या घटाकर 30 कर दी गई थी। हालांकि, बाद में फिर से इनकी संख्या 40 कर दी गई है।

कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल

इस सूची में राजस्थान से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर का नाम भी इस सूची में शामिल है। ये नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रचार करेंगे। इनमें भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से ताल्लुक रखने वाले पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता हैं।

8 फरवरी को होगा जीत का फैसला

बता दें कि दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को मतगणना। आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। दिल्ली चुनाव के लिए 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में 83 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 71 लाख से अधिक महिला वोटर हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Election: CM आवास को लेकर अतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप, PWD ने दी सफाई