Manmohan Singh Memorial के लिए केंद्र सरकार मुहैया कराएगी जमीन, गृह मंत्रालय का फैसला

0
365
Home Ministry on Manmohan Singh Memorial

Home Ministry on Manmohan Singh Memorial: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक बनाने को लेकर गृह मंत्रालय ने स्थिति साफ कर दी है। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक बनाने का फैसला किया। गृहमंत्री अमित शाह ने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पीएम के परिजनों को सूचित किया है। शुक्रवार, 27 दिसंबर की देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी।

मल्लिकार्जुन खड़गे को गृह मंत्री का जवाब

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी को चिट्‌ठी लिखकर डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं करने का निवेदन किया, जहां स्मारक बन सके। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर भी यही चाहती थीं। इस पर गृह मंत्रालय ने कहा, ‘अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट चुना गया है। स्मारक दिल्ली में बनेगा। इसके लिए उचित जगह तलाशी जाएगी और ट्रस्ट बनेगा। प्रक्रिया में समय लगेगा।’

Govt to Allocate Space for Manmohan Singh's Memorial: MHA | Republic World

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

मालूम हो कि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि और स्मारक के लिए सरकार द्वारा स्थान नहीं ढूंढ पाना भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने कहा था कि सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नयी दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्वाह्न 11.45 बजे किया जाएगा इसके बाद ही कांग्रेस ने सरकार को घेरा था।

ये भी पढ़ें: Amit shah inaugurated Amrita Hospital: अमृता अस्पताल के 25 साल होने पर अमित शाह ने किया समारोह का उद्घाटन