चुनाव से पहले Arvind Kejriwal को किस बात का डर? CM आतिशी की गिरफ्तारी पर कर दिया बड़ा दावा

0
310
Arvind Kejriwal made a big claim on the arrest of CM Atishi

Delhi Election 2025, Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होनें इस बात का भी संकेत दिया है कि आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं के घर रेड और उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। जी हां, अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आशंका जताई कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं के घर रेड पड़ सकती है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री आतिशी को फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार करने का भी प्लान है।

आतिशी सरकार को WCD से नोटिस

दरअसल, केजरीवाल ने हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा जारी एक नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है। इस नोटिस में कहा गया है कि केजरीवाल द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाएं, जैसे कि ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’, दिल्ली सरकार द्वारा अधिसूचित नहीं की गई हैं और इन्हें ‘अस्तित्वहीन’ बताया गया है। केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वे इन योजनाओं से परेशान हैं और इसके खिलाफ फर्जी मामले बनाने की योजना बना रहे हैं।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले “आप” के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी। आज 12 बजे इस पर प्रेस कांफ्रेंस करूंगा।’

केजरीवाल का चुनाव से पहले मास्टरस्ट्रोक

बता दें कि आप ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज मुफ्त होगा। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा के लिए मिलने का समय मांगा