Saturday, September 21, 2024
MGU Meghalaya
Homeटेक्नोलॉजीभूलकर भी ना रखें ये पासवर्ड, आसानी से हो सकता है हैक

भूलकर भी ना रखें ये पासवर्ड, आसानी से हो सकता है हैक

सुरक्षा के लिहाज से पासवर्ड कठिन होना बहुत जरुरी है। आसान पासवर्ड होने से हैकिंग का खतरा हमेशा बना रहता है। इन बढ़ते खतरे की वजह से सभी को सलाह दी जाती है कि किसी भी बैंक, सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड हमेशा कठीन रखें। लेकिन यूजर्स कहीं पासवर्ड भूल न जाएं इसलिए पासवर्ड आसान रखते हैं। रिपोर्ट में पाया गया है यूजर्स के लिस्ट पासवर्ड में से 83% पासवर्ड एक सेकेंड में हैक किए जा सकते हैं।

 

नॉर्डपास की रिपोर्ट में कई बातों का खुलासा हुआ है। दरअसल, नॉर्ड सिक्योरिटी के पासवर्ड मैनेजर आर्म NordPass द्वारा 2022 के सबसे आम पासवर्ड पर एक रिपोर्ट शेयर की है। रिपोर्ट कहती है कि भारतीय यूज़र्स सबसे आसानी से हैक किए जाने वाले पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं जिनमें ‘password’, ‘password@123’, ‘password123′, ‘password@1’ और ‘password1’ शामिल हैं।  ग्लोबली यूज़र्स द्वारा 2022 में ‘Password’ का इस्तेमाल 4.9 मिलियन बार और भारत में 3.4 मिलियन बार किया गया था।

 

यहां भारत के शीर्ष 20 पासवर्डों की पूरी सूची दी गई है, जिन्हें क्रैक करना आसान है।

1. पासवर्ड
2. 123456
3. 12345678
4. BIGBASKET
5. 123456789
6. पास@123
7. 1234567890
8. ANMOL123
9. ABCD1234
10. GOOGLEDUMMY
11. INDYA123
12. QWERTY123
13. SAHILJI1
14. 987654321
15. 654324 123456789a
17. p@ssw0rd
18. India@123
19. india123
20. 12345

 

भारत में दूसरा सबसे पसंदीदा पासवर्ड ‘123456’ था, जिसे 166,757 बार इस्तेमाल किया गया था। जबकि चौथा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला BigBasket 75,081 बार इस्तेमाल किया गया था। कई यूज़र्स अपने पासवर्ड में देश का नाम रखना पसंद करते हैं, जैसे ‘India123’ और ‘India@123

 

लंबे और अनूठे पासवर्ड जिनका अनुमान लगाने का कोई आसान तरीका नहीं है, सबसे आदर्श पासवर्ड हैं। इसके अलावा, जहाँ भी संभव हो, हमेशा 2FA (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) जैसी सेवाओं का उपयोग करना चाहिए। इसलिए हमेशा कठिन पासवर्ड का इस्तेमाल ही करना चाहिए, जिसमें स्पेशल कैरेक्टर, नंबर आदि शामिल है।

 

- Advertisment -
Most Popular