Hottest Year on Record: दुनिया का सबसे गर्म साल होगा 2024, सी3एस ने पेश किए आंकड़ें

0
379
Hottest Year on Record

Hottest Year on Record: साल 2024 वैसे तो कई चीजों के लिए जाना जाएगा, लेकिन एक और चीज है जो सभी को चिंतित करने वाला है। दरअसल, आंकड़ें बताते हैं कि साल 2024 दुनिया का सबसे गर्म साल होने वाला है। लू के थपेड़ों, भयानक तूफानों और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं ने इस साल दुनिया में हजारों लोगों की जान ली है। हर गुजरते दिन के साथ तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। इस साल में कोई भी महीना ऐसा नहीं रहा, जिसने बढ़ते तापमान का रिकॉर्ड न तोड़ा हो।

कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने चेताया

इस बीच कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) से जुड़े वैज्ञानिकों ने बढ़ते तापमान को लेकर एक ओर नया खुलासा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जलवायु इतिहास में 2024 के अब तक के सबसे गर्म वर्ष के रूप में शुमार होना करीब-करीब तय हो गया है। बता दें कि इससे पहले 2023 अब तक का सबसे गर्म वर्ष था, जब बढ़ता तापमान औद्योगिक काल से पहले की तुलना में 1.48 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था।

बीबीसी ने भी रिपोर्ट भी कही थे ये बात

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल मेट्रोलॉजिकल सोसायटी के चीफ एग्जीक्यूटिव, लिज बेंटले ने कहा, ‘यह लेटेस्ट रिकॉर्ड COP29 में सरकारों को एक और कड़ी चेतावनी देता है कि आगे तापमान में और अधिक इजाफे को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।’ 2024 के शुरुआती 10 महीनों में वैश्विक तापमान इतना ऊंचा रहा है कि अब बाकी दो महीनों में अप्रत्याशित गिरावट ही रिकॉर्ड बनने से रोक सकती है। यूरोपीय कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा का डेटा बताता है कि 2024 में तापमान पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में कम से कम 1.55 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा।

ये भी पढ़ें: Global Climate Crisis: वैज्ञानिकों की चेतावनी, खतरे में आ सकता हैं जीवन का अस्तित्व