Friday, October 18, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनBigg Boss 18: मल्लिका शेरावत के छूने पर अनकम्फर्टेबल दिखे विवियन, सोशल...

Bigg Boss 18: मल्लिका शेरावत के छूने पर अनकम्फर्टेबल दिखे विवियन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss’ का नया सीजन आ चुका हैं। इस बार भी इस शो के होस्ट और कोई नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सलमान खान हैं। बिग बॉस 18 में इस बार कई बड़ी हस्तियां नजर आ रही हैं।

वहीं हाल ही में इस सीजन का पहला वीकएंड का वार हुआ, जिसमें बीबी हाउस में मल्लिका शेरावत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने घरवालों संग मस्ती की। साथ ही उन्होंने विवियन के चेहरे को प्यार से छूते हुए उनकी जॉलाइन की तारीफ की। लेकिन विवियन को ये पसंद नहीं आया और वो अनकम्फर्टेबल दिखे। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 18

विवियन को नहीं पसंद आया मल्लिका का छूना

वायरल हो रहें वीडियों में मल्लिका शेरावत विवियन के चेहरे को छूती हैं। फिर मल्लिका कहती हैं कि मैं भी तो देखूं क्लोजअप से जरा। इस जॉलाइन से सब्जियां काट सकते हैं। इतनी शार्प है। क्यों करण सही बोला ना मैंने?
फिर करण कहते हैं विवियन जॉलाइन से बिल्कुल सब्जियां काटता है।

और ये अभी जितना लाल पांडा हो रहा है दो-चार को छूने पर रुला चुका है। ये सुनकर मल्लिका शॉक्ड हो जाती हैं। फिर मल्लिका विवियन से पूछती हैं कि मैंने आपको टच किया आपको बुरा लगा? तो विवियन कहते हैं- नहीं, मुझे अक्सर मुंह से बात करने की आदत है, हाथों से नहीं। फिर मल्लिका ने कहा- मैंने तो प्यार से टच किया था। फिर विवियन ने कहा- पर अब आपको पता चल गया है तो आपको ध्यान रहेगा। मल्लिका ने कहा- अच्छा है न कि आपने बता दिया।

ये भी पढ़ें: Vicky Vidya Ka Who Wala Video: रिलीज के तीसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने किया इतने करोड़ का कारोबार, बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का जादू

Bigg Boss 18

विवियन ने श्रुतिका से कही थी यह बात

बता दें कि इससे पहले श्रुतिका ने जब विवियन को टच किया था तो विवियन ने श्रुतिका को साफतौर पर छूने के लिए मना किया था। इसके बाद श्रुतिका बहुत रोई थीं। श्रुतिका का कहना था कि उनकी इंटेंशन बिल्कुल भी खराब नहीं थी। फिर विवियन ने जाकर श्रुतिका को मनाया था और अपने हाथ से बनी हुई आलू की टिक्की खिलाई थी। विवियन ने श्रुतिका को बहन बुलाया था।

- Advertisment -
Most Popular