Vicky Vidya Ka Who Wala Video: रिलीज के तीसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने किया इतने करोड़ का कारोबार, बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का जादू

0
437
Vicky Vidya Ka Who Wala Video

Vicky Vidya Ka Who Wala Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में राजकुमार के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आ रहीं हैं।

ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और ये बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। वहीं फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए है। चलिए जानते है राजकुमार और तृप्ति की फिल्म ने पहले संडे को कितने करोड़ का कारोबार किया हैं।

Vicky Vidya Ka Who Wala Video

रिलीज के तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कारोबर

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। दिलचस्प बात ये है कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की जिगरा से क्लैश हुआ है। लेकिन ये फिल्म आलिया स्टारर मूवी पर भारी पड़ी है। वहीं वीकेंड पर भी फिल्म ने कमाल कर दिया है।

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कमाई की बात करें तो राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5।5 करोड़ कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 2।39 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने रिलीज के तीसरे दिन 6।25 करोड़ की कमाई की है।

ये भी पढ़ें: Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने उठाया ध्वनि प्रदूषण का मुद्दा, सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

Vicky Vidya Ka Who Wala Video
फिल्म में नजर आ रहें है यह सितारें

बता दें कि राज शांडिल्य निर्देशित ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा राकेश बेदी, मल्लिका शेरावत, टीकू तलसानिया, विजय राज और अर्चना पूरण सिंह ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म एक न्यूली वेड कपल विक्की (राजकुमार राव) और विद्या (तृप्ति डिमरी) के इर्द-गिर्द घूमती है।

ये जोड़ी याद के लिए अपनी फर्स्ट नाइट का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं लेकिन फिर इनकी ये सीडी कई गुम हो जाती है। इसके बाद अपने वो वाले वीडियो को पाने के लिए विक्की और विद्या खूब जद्दोजहद करते हैं। इस दौरान फिल्म में कई से ट्विस्ट आते हैं जो हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देते हैं।