Sachin Tendulkar: ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने किया रतन टाटा को याद, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

0
377
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar: टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष एवं पद्मविभूषण रतन टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को स्वर्गवास हो गया। रतन टाटा के देहांत के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रतन टाटा का जन्म साल 1937 में मशहूर टाटा परिवार में हुआ था। उनके जन्म के बाद उन्हें कई कठिनाइयों से रूबरु होना पड़ा। श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार सुबह से साउथ मुंबई में उनके घर के बाहर लोगों का जमावड़ा उमड़ा। रतन टाटा के पार्थिव शरीर के अतिंम दर्शन करने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे।

श्रद्धांजली देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

रतन टाटा के देहांत के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें से एक ‘क्रिकेट के भगवान’ का भी है। यह वीडियो कुछ महीनों पुराना है, लेकिन जब सचिन ने रतन टाटा से मुलाकात की थी तो वह इमोशनल हो गए थे। उन्होनें ट्वीट कर रतन टाटा को श्रद्धांजली दी है। उन्होनें कहा कि उनके द्वारा अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से उनकी याद जिंदा रहेगी।

”अपने जीवन और निधन से, मिस्टर रतन टाटा ने देश को प्रभावित किया। मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला, लेकिन लाखों लोग, जो उनसे कभी नहीं मिले, आज उसी दुख का अनुभव कर रहे हैं। उनकी छाप ऐसी है। जानवरों के प्रति उनके प्यार से लेकर उनकी परोपकारी कार्यों तक, उन्होंने दिखाया कि सच्ची तरक्की तभी हासिल की जा सकती है जब हम उन लोगों की परवाह करें जिनके पास अपनी देखभाल करने के साधन नहीं हैं। आपकी आत्म को शांति मिले श्री टाटा। आपकी विरासत आपके जरिए बनाए गए संस्थानों और आपके जरिए अपनाए गए मूल्यों के माध्यम से जिंदा रहेगी।” 

रतन टाटा कैंडी अस्पताल में थे भर्ती

बता दें कि भारत के महान उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रहे रतन टाटा ने बुधवार देर रात इस जहां को अलविदा कह दिया। उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार शाम यह खबर थी कि उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट कराया गया था। उसके बाद से ही उनकी हालत पर नजर रखी जा रही थी। उनके निधन से पूरा देश गमगीन है।

ये भी पढ़ें: Ratan Tata Passed Away : कौन होगा टाटा ग्रुप का अगला उत्तराधिकारी, ये लोग हैं रेस में