अदनान सामी दुनिया के सामने लाएंगे पाकिस्तान की सच्चाई, बोले- झकझोर के रख देंगा सच

0
578
Adnan Sami
Adnan Sami

Adnan Sami : सिंगर अदनान सामी के गाने लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके गानों की बहुत प्रशंसा होती है। वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते है और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते है। हालांकि इस बार उन्होंने अपने पूर्व मुल्क पाकिस्तान के बारे में कुछ ऐसा कहा है, जिसने सबको हैरान कर दिया। उनकी बात से लग रहा है कि वो अपने मुल्क से खफा है। उन्होंने पाकिस्तान प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए एक नोट जारी किया है और देश की स्थापना की आलोचना की है।

 

कौन सी सच्चाई बताएंगे अदनान ?

अदनान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था और उनके पिता पाकिस्तानी थे। अदनान ने वर्ष 2016 में भारतीय नागरिकता हासिल की थी। इससे पहले वो पाकिस्तानी नागरिक थे। सामी ने ट्वीट कर, पाकिस्तान की वास्तविकता को उजागर करने का वादा किया है। उन्होंने ट्वीटर में लिखा, कई लोग मुझसे पूछते हैं कि पाकिस्तान के प्रति मेरी इतनी ज्यादा अवमानना क्यों है ? जिस पर उन्होंने कहा, कटु सत्य यह है कि मेरे मन में पाकिस्तान के उन लोगों के प्रति कोई अवमानना नहीं है, जिन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया है। मैं उन सभी से प्यार करता हूं जो मुझसे प्यार करते हैं। जो लोग मुझे जानते हैं, वह भी जानेंगे कि उस देश ने कई वर्षों तक मेरे साथ क्या किया, जो मेरे पाकिस्तान छोड़ने का एक बड़ा कारण बना। उन्होंने आखिर में लिखा, मैं जल्द उस सच को उजागर करूंगा, जो कई लोगों को झकझोर रख देंगा।