Monday, September 23, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलPlaces To Visit In Delhi During Monsoon: मानसून के मौसम में दिल्ली...

Places To Visit In Delhi During Monsoon: मानसून के मौसम में दिल्ली में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहें

Places To Visit In Delhi During Monsoon: इन दिनों दिल्ली शहर में जमकर बारिश हो रही है। मानसून जा चुका है लेकिन बारिश मानो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कुछ लोगों के अनुसार सितंबर के महीने में कभी ऐसी बारिश देखने को नहीं मिली।

बारिश के मौसम में लोगों का कुछ अलग खाने का मन करता है तो कभी सुहावना मौसम हो जाने पर बाहर घूमने जाने का। काम में अधिक व्यस्त होने के कारण कुछ लोग दिल्ली से बाहर जाने का सोच भी नहीं पाते। उन लोगों को शायद ये नहीं पता कि दिल्ली शहर के अंदर ही घूमने की कई ऐसी जगह हैं जहाँ जाकर मौसम का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।

मानेसर  

मानेसर दिल्ली के सबसे शांत जगहों में से एक है। यह हरियाणा के गुङगाँव जिले में है। यह दिल्ली से मानेसर अपनी प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहाँ कई साफ बहती झीलें देखने को मिलती हैं और चारों ओर हरियाली भी रहती है। मानेसर में अलग-अलग तरह के रंग-बिरंगे पक्षी भी देखने को मिलते हैं।

Places To Visit In Delhi During Monsoon

महरौली पुरात्तव पार्क

बारिश के मौसम का मजा लेने के लिए दिल्ली में महरौली पुरात्तन पार्क नाम की एक और जगह है जिसे महरौली ऑर्कियोलॉजिकल पार्क के नाम से जाना जाता है। यहाँ 1840 के दशक में दिल्ली के गवर्नर ने दिलकुशा नाम के एक कॉम्पलैक्स का निर्माण कराया था जहाँ पुरानी कब्रों को अंग्रेजी शैली के घरों में बदल दिया गया। यहाँ भोजन कक्ष और फॉली जैसी जगह भी बनाई गई हैं। जो देखने में बहुत ही सुंदर और मनमोहक लगती हैं।

Places To Visit In Delhi During Monsoon

लोधी गार्डन

दिल्ली का लोधी गॉर्डन दिल्ली का सबसे पुराना गार्डन माना जाता है। लोधी गार्डन लगभग 500 साल पुराना गार्डन है। यह देखने में बहुत ही सुंदर है। इस गार्डन में कई तरह के पेङ-पौधे और फूल देखने को मिलते हैं जो बरसात के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा खूबसुरत लगने लगते हैं। आप यहाँ अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भी आ सकते हैं।

Places To Visit In Delhi During Monsoon

हौज खास विलेज 

हौज खास विलेज एक ऐसी जगह है जहाँ प्रकृति की असली सुंदरता देखने को मिलती है। यहाँ बङे-बङे गार्डन और सुंदर झील है जो बारिश के मौसम में और भी सुंदर हो जाती है। हौज खास विलेज मुख्य रुप से युवाओं के आकर्षण का केंद्र मानी जाती है। भारी संख्या में युवा लोग यहाँ आकर मौज मस्ती करते हैं।

10 Indian historical monuments in india including humayun tomb remain open till 9 PM :हुमायूं का मकबरा और सफदरजंग समेत ये 10 ऐतिहासिक धरोहर अब 5 बजे नहीं बल्कि इतने बजे तक

हुमायुं का मकबरा 


दिल्ली के हुमायुं का मकबरा वैसे तो घूमने के लिए जाना ही जाता है लेकिन बारिश के मौसम में ये जगह और भी खूबसुरत हो जाती है। यहाँ आर्टिफिशियल लेक और चारों ओर हरियाली भी देखने को मिलती है। बारिश होने के बाद यहाँ की गीली घास और फूलों की खुशबु मन खुश कर देती है।

- Advertisment -
Most Popular