Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस दे रहें है एक्ट्रेस की पोस्ट पर रिएक्शन

0
563
Sushmita Sen

Sushmita Sen: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। सुष्मिता अक्सर ही अपनी पर्सन लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को आए दिन मुंबई में कई जगाहों पर चिल करते देखा जाता हैं।

इस दौरान पैपराजी से बातचीत में वह कहती हैं मुस्कुरा नहीं सकती। उनकी आवाज भी लड़खड़ा रही है। संभवत दांत दर्द के बाद उन्हें लोकल एनेस्थीसिया की भारी खुराक दी गई थी। अब अभिनेत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कमिटमेंट को लेकर बात की है।

Sushmita Sen

एक्ट्रेस ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

सुष्मिता सेन ने अपनी पोस्ट में लिखा है,’हमारी दिलचस्पी और प्रतिबद्धता के बीच बहुत अंतर होता है। जब आप किसी चीज में दिलचस्पी रखते हैं, हम अपनी सुविधा के हिसाब से काम करते हैं। वहीं, जब हम किसी चीज को लेकर प्रतिबद्ध यानी उसके प्रति कमिटिड होते हैं तो हम कोई बहाने नहीं कर सकते हैं।

हमें सिर्फ परिणाम दिखता है’। दरअसल, पोस्ट में सुष्मिता ने केनेथ एच. ब्लांचर्ड का कोट साझा किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा है, ‘सपने दिलचस्प होते हैं, उन्हें साकार करने के लिए प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है!!! तो सवाल यह है कि क्या हम जीवन में केवल दिलचस्पी रखते हैं या इसके लिए प्रतिबद्ध हैं? लव यू गाइज’।

ये भी पढ़ें: Esha Deol: ईशा देओल ने साझा की दिल दहलाने वाली घटना, ‘भरी महफिल में एक शख्श ने की थी……’

Sushmita Sen

फैंस दे रहें है रिएक्शन

वहीं सुष्मिता के इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया कि बहुत बढ़िया और प्रेरणादायक बात कही है! शुक्रिया सुष्मिता। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘माफ करें, लेकिन कभी-कभी हम चाहे कितने भी नतीजे दिखाना चाहें, कुछ ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जो हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं देती…’।

वहीं एक अन्य यूजर ने सुष्मिता की पोस्ट को नकारते हुए लिखा पूरी तरह से सहमत नहीं हो सकता। असली मजबूत प्रतिबद्धता सिर्फ मूल दिलचस्पी से ही आती है।