Suryakumar Yadav birthday: पहले भाव नहीं देती थी बीवी, अब प्यारा सा मैसेज लिखकर दी बधाई

0
638
Suryakumar Yadav birthday

Suryakumar Yadav birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होनें एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। गौरतलब है कि सूर्या ने पुरुषों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग हासिल की। उनके करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट टी20 विश्व कप फाइनल में डेविड मिलर का शानदार कैच था, जिसने भारत की झोली में विश्व कप डालने में अहम भूमिका निभाई।

देविशा शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर लिखा प्यारा सा मैसेज

देविशा शेट्टी ने पोस्ट लिखकर वीश किया है। उन्होनें लिखा, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त, हसबैंड, लब, मेरी दुनिया और मेरी लाइफ का बेस्ट डिसीजन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हर दिन आपके लिए आभारी हूं। आपने इस दुनिया को एक बेहतर जगह बना दिया है और मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना क्या करूंगी। आपसे अभी और हमेशा प्यार करती हूं।’ देविशा शेट्टी के अलावा कई अन्‍य क्रिकेटर्स ने भी सूर्यकुमार यादव को जन्‍मदिन की बधाई दी है। सुरेश रैना से लेकर विराट कोहली, केएल राहुल, शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Suryakumar Yadav birthday

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट की कप्तानी करेंगे सूर्या

बात करें सूर्यकुमार यादव की तो वह आगे आने वाले मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों में भारत की कप्तानी करेंगे। ये मैच क्रमश: 6, 9 और 12 अक्टूबर को ग्वालियर, नई दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे। इससे पहले श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की थी जहां टीम इंडिया ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया थी।

Suryakumar Yadav: अक्षर पटेल ने कप्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे, कह दी ये बड़ी बात