Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में रोहित और सूर्या आएंगे नजर, फैंस को है बेसब्री से इंतजार

0
555
Kapil Sharma Show

Kapil Sharma Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का दूसरा सीजन शुरू होने वाले वाला है। दूसरा सीजन 21 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए एक प्रोमो वीडियो लॉन्च किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में बॉलीवुड के बड़े सितारे और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जुनियर एंटीआर भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद इस प्रोमो में भारतीय टीम के सितारे भी नजर आए। इस प्रोमो के आने के बाद फैंस को बेसब्री से एपिसोड का इंतजार है।

रोहित के फैंस को हैं इंतजार

दरअसल, 17 साल बाद भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे थे। फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को रोमांचक तरीके से हराया था। उस टूर्नामेंट में रोहित, सूर्या, अर्शदीप, अक्षर पटेल हीरो रहे थे। इसको देखते हुए फैंस को खूब मजे आने वाले हैं। देखना होगा कि फैंस का कितना ज्यादा मजा आने वाला है।

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में रोहित और सूर्या आएंगे नजर, फैंस को है बेसब्री से इंतजार

कई और सेलिब्रिटी होंगे शामिल | Kapil Sharma Show

बता दें कि इस सीजन में बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट, सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर, करण जौहर और महीप कपूर समेत कई रोमांचक मेहमान शामिल होने वाले हैं। वेदांग रैना, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी और भावना पांडे जैसे अन्य सेलिब्रिटी मेहमान भी इस मस्ती में शामिल होंगे।

Kapil Sharma : गिन्नी के पिता ने शादी से पहले कपिल से किए थे कई सवाल जवाब, कॉमेडी किंग का लिया था इंटरव्यू