Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यलाइफस्टाइलVastu Shashtra: घर के बाहर इन चीजों को स्थान देने से हमेशा...

Vastu Shashtra: घर के बाहर इन चीजों को स्थान देने से हमेशा बनी रहती है पैसों की कमी, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज

Vastu Shashtra: वास्तु शास्त्र ऐसी शास्त्र विद्या है जिसमें घर की बनावट, घर का नक्शा, घर मे रखी छोटी-छोटी चीजों की जगह से घर मे होने वाली परेशानियों का अनुमान लगाया जाता है। कुछ ऐसी सामान्य सी चीजें जिनपर शायद ही हमारा ध्यान जाता है।

वहीं चीज हमारे जीवन मे अलग-अलग तरह से प्रभाव डालती हैं। ऐसी ही एक की आज हम बात करने वाले हैं। घर के मेन गेट पर क्या रखने से हमे धन हानि होती है।वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर क्या नहीं रखना चाहिए। क्या रखने से लक्ष्मी माता घर के दरवाजे से ही वापिस लौट जाती है। जानते हैं वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से इसके बारे में।

माता लक्ष्मी की उत्पत्ति कैसे हुई? – Koti Devi Devta

काँटेदार पौधे – कुछ लोग घर के बाहर मेन गेट पर ही घर की सुंदरता बढाने के लिए काँटेदार पौधे लगाते हैं। ऐसे पौधे जिनकी पत्तियों पर नुकीले काँटे होते हैं। जैसे कैक्टस या ऐलोवेरा। ऐसे पौधे लगाने से घर मे दरिद्रता आती है और आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं।

कूङा-कचरा – कुछ लोग घर के अंदर तो सफाई रखते हैं लेकिन घर के दरवाजे पर गंदगी रहती है। या तो मेन गेट पर ही कूङेदान रखा होता है या फिर घर के बाहर कूङा-कर्कट जमा होता रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घरों के बाहर गंदगी रहती है ऐसे लोगो के घर मे कभी लक्ष्मी माता का वास नहीं होगा। हमेशा धन की कमी रहती है।

ये भी पढ़ें : Mulank : इस मूलांक के लोग कम उम्र में हासिल कर लेतें हैं सफलता, अमीर बनेत देर नहीं लगती

मनी प्लांट – अधिकतर घरों के बाहर पौधे लगाए जाते हैं। पौधे लगाने से हरियाली रहती है लेकिन एक पौधा ऐसा भी है जो हरियाली तो देता है लेकिन आर्थिक नुकसान भी देता है। जिसका नाम है मनी प्लांट। मनी प्लांट ऐसा पौधा है जिसमे लंबी-लंबी लताएं होती है। लेकिन ये पौधा घर के दरवाजे पर लगाने से धन की कमी होती है।

झाङू – सनातन धर्म में झाङू को लक्ष्मी माना जाता है। घर की दहलीज पर झाङू रखने से झाङू पैरों में आती है। इसे लक्ष्मी माता का अपमान माना जाता है। यही कारण है कि झाङू को घर के बाहर नही रखना चाहिए। इससे घर मे कभी भी लक्ष्मी माता का वास नहीं होता।

- Advertisment -
Most Popular