Deepika-Ranveer Singh Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

0
422
Deepika-Ranveer Singh Baby Girl

Deepika-Ranveer Singh Baby Girl: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिजलिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंज उठी है। दीपिका ने प्यारी सी नन्ही परी को जन्म दिया हैं। गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन कपल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होनी है। लेकिन, अब उनके घर आज 8 सितंबर को बिटिया ने जन्म लिया है। दीपिका और रणवीर के परीवार वालों के साथ-साथ उनके फैंस भी इस खबर से बेहद खुश है।

tfhhthhtrggrgr
फरवरी में दी थी खुशखबरी की जानकारी

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने इस साल फरवरी में खुशखबरी की जानकारी फैंस के साथ साझा की। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर हर अपडेट लगातार साझा करती रहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस और खानपान का पूरा ख्याल रखा और इसे लेकर फैंस को भी जागरुक करती रहीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर के घर बिटिया के आगमन की खबर सुनते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शनिवार को शाम दीपिका और रणवीर सिंह को अस्पताल जाते देखा गया था। दीपिका को अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। इसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था।

ये भी पढ़ें: Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में पक्की हुई दिलजीत दोसांझ की जगह, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी

bngngbbgf

मैटरनिटी शूट की तस्वीरें हुई थी वायरल

बता दें कि डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही दीपका पादुकोण ने मैटरनिटी शूट कराया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं अब फैंस को नन्ही परी की पहली झलक का इंतजार है।दीपिका पादुकोण अपनी डिलीवरी से दो दिन पहले ही पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं।

कपल ने वहां बप्पा का आशीर्वाद लिया। रणवीर और दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। शादी के करीब छह साल बाद इस जोड़ी के घर पहले बच्चे का आगमन हुआ है।