DPL 2024 Women’s Final: उपासना यादव का शतक आया काम, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने जीता खिताब

0
577
DPL 2024 Women's Final

DPL 2024 Women’s Final: रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 10 रन से हराकर अदाणी महिला दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया। इसके जवाब में साउथ दिल्ली की अगुआई तनीषा सिंह ने की, जिन्होंने 40 गेंद पर 72 रन बनाकर बहादुरी से संघर्ष किया, लेकिन उनका प्रयास विफल रहा। उनकी टीम 169/8 का ही स्कोर बना सकी और 10 रन से मैच गंवा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ दिल्ली की टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ दिल्ली की टीम ने काफी अच्छा आगाज किया। हालांकि, पहला विकेट बहुत जल्द ही गिर गया। इसके बाद, शानदार फॉर्म में चल रही उपासना ने शानदार शतक लगाकर पारी को संभाला। उन्होंने मोनिका के साथ मिलकर पावरप्ले के अंत तक टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। उपासना ने आसानी से बाउंड्री लगाई और 11वें ओवर में 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कुछ ही समय में उन्होंने 62 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इस तरह से टीम नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया।

DPL 2024 Women's Final

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली की टीम

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली की टीम ने शानदार शुरुआत की। साउथ दिल्ली की ओरसे तनीषा सिंह ने 40 गेंदों पर 72 रन बनाकर टीम को एक अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद किया। उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज एक लंबी पारी नहीं खेल पाया। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खिलाड़ी जल्दी ही अपना विकेट खोकर पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज छवि गुप्ता (20) और श्वेता सेहरावत (13) रन जोड़े। इस तरह से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स टीम ने 169/8 ही बना पाई और और मुकाबले को गंवा दिया।