Hardik Pandya Dating: हार्दिक पांड्या को मिल गई अपनी नई हमसफर? तस्वीरें वायरल

0
539
Hardik Pandya dating

Hardik Pandya Dating: भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ये एक सवाल बन गया है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों रिलेशनशीप में हैं और जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि जुलाई में इंस्टाग्राम पर इस एक्स कपल ने तलाक का एलान किया था, जिसके बाद नताशा बेटे को लेकर अपने देश जा पहुंचीं तो वहीं हार्दिक पांड्या भी अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस सब की शुरुआत कहां से हुई?

जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या ?

यह सब इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हार्दक और जैस्मीन के एक फोटो से शुरु हुआ। ब्रिटिश सिंगर ने अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें वह ग्रीस में खुशनुमा छुट्टियों का आनंद उठाती हुईं नजर आ रही हैं। यहां उन्हें बिकनी में देखा जा सकता है। जैसमिन के इस तस्वीर के कुछ देर बाद ही भारतीय स्टार ऑलराउंडर ने भी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्‍ट कीं। इसमें वह उसी पूल के आस-पास घूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह देख लोगों ने यह क्यास लगाने शुरु कर दिया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इसके अलावा एक और वाक्या ने इस मामले पर हवा दी। दरअसल, जैस्मीन के एक फोटो पर हार्दिक पांड्या ने लाइक किया जिसके बाद लोगों ने इसे कन्फर्म करार दिया। हालांकि, हार्दिक ने उनकी बिकिनी पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने उनकी कुछ हालिया तस्वीरों को लाइक किया था। इसका मतलब यह है कि दोनों ही एक-दूसको को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

Hardik Pandya Dating: हार्दिक पांड्या को मिल गई अपनी नई हमसफर? तस्वीरें वायरल

हार्दिक-नताशा के बीच तलाक की खबर | Hardik Pandya Dating

बता दें कि हार्दिक और नताशा के तलाक के अभी एक महीने भी नहीं हुए हैं। हार्दिक ने नताशा से 12 जुलाई 2024 को अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था। गौर करने वाली बात यह है कि हार्दिक और नताशा ने शादी के 4 साल बाद यह फैसला लिया था। अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक तलाक के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया वापस चली गईं। वह वहां अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

ये भी पढ़ें: Jasmin Walia: कौन हैं जैस्मिन वालिया जिन्हें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या कर रहे हैं डेट ?