Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलIND vs SL 3rd T20 : भारत ने श्रीलंका को किया क्लीन...

IND vs SL 3rd T20 : भारत ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज

IND vs SL 3rd T20 : भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को हराकर क्लीन स्वीप कर दिया। तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला पल्लेकल में खेला गया था। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा। श्रीलंका ने मैच टाई कर दिया जिसके बाद मैच सुपर ओवर तक गया। श्रीलंका ने भारत को तीन रनों का लक्ष्य दिया था। सूर्यकुमार यादव ने सुपर ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की। पावरप्ले में ही भारत नें अपने चार विकेट खो दिए। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज और उप कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। एक बार फिर से संजू सैमसन जीरो रन पर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल का आज बल्ला नहीं चला। रिंकू सिंह ने भी काफी निराश किया। उन्होंने रियान पराग (26) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर भारत को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम ओवरों में वाशिंगटन सुंदर (25) और रवि बिश्नोई (नाबाद 08) ने आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

IND vs SL 3rd T20I: भारत ने श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पारी

श्रीलंका के पारी की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबले को टाई कर दिया। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका और कुसल मेंडिस की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल की शुरुआत श्रीलंका को दिलायी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। निसंका 27 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुसल मेंडिस 41 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उसके बाद पारी फिर से लड़खड़ा गई और एक-एक कर बल्लेबाज आउट होते चले गए। हालांकि, कुसल परेरा के 46 रन की शानदार पारी के बदौलत श्रीलंका की टीम लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रही।

ऐसा रहा सुपर ओवर का हाल

पहले बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कुसल परेरा आए। वहीं, भारत की तरफ से कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई। सुंदर ने काफी शानदार गेंदबाजी की और दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस तरह श्रीलंका का स्कोर 2/2 हो गया और भारत को सिर्फ तीन रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे। पहली गेंद महीश तीक्षणा ने फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने चौका जड़ दिया।

ये भी पढ़ें: IND vs SL T20I: आज से हो रही है भारतीय क्रिकेट के एक नए युग शुरुआत, सूर्या और गंभीर के ऊपर दारोमदार

- Advertisment -
Most Popular