Sushmita Sen: सुष्मिता सेन के साथ फिल्म में नजर आने वाले है रोहमन शॉल! एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा

0
644
Sushmita Sen

Sushmita Sen: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। सुष्मिता बीते लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है, लेकिन को अपनी पर्सन लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी रही हैं। वहीं एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी जिंदगी में खूब दिलचस्पी लेते हैं और हर अपडेट पर नजर रखते हैं। खासकर जब सुष्मिता की लव लाइफ की बात आती है तो फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री अपने पूर्व प्रेमी रोहमन शॉल के साथ पैचअप कर रही हैं।

thhthtthegt

रोहमन ने किया खुलासा

बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रोहमन ने सुष्मिता सेनके साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की साथ ही रोहमन शॉल से उनके एक्टिंग प्लान के बारे में पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए रोहमन ने कहा, “मैं पहले भी कह चुका हूं, उस लेवल तक उनके साथ स्क्रीन शेयर करूं, उसमें अभी बहुत वक्त है।

उस लेवल तक पहले पहुंचना पड़ेगा। ऐसे ही थोड़ी उठ के आ जाएंगे’।कुछ दिनों पहले रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुछ बातें बताई थीं। जब रोहमन से सुष्मिता को डेट करने के बारे में पूछा गया, तो मॉडल ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह पिछले छह वर्षों से उनके साथ हैं, तो अब नया क्या है?

उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा से दोस्त रहे हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।रोहमन ने यह भी माना कि उनके और सुष्मिता के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं होगा और जो कुछ वे साझा करते हैं वह कुछ खास है। उन्होंने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि यह काफी स्पष्ट भी है।

ये भी पढ़ें: Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने जाहिर की बेटी सोनाक्षी के लिए खुशी, बोलें- ‘मैंने पिता का फर्ज निभाया है’

gbfbbgbgbd

सुष्मिता सेन वर्क फ्रंट |Sushmita Sen

वहीं सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार उनकी बहुचर्चित सीरीज आर्या: द अंतिम वार के तीसरे भाग में देखा गया था। राम माधवानी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में इला अरुण, विकास कुमार और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

इसके अलावा वह ‘ताली’ में ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका निभाती नजर आईं। सुष्मिता सेन की निजी जिंदगी की बात करें वे दो बेटियों- रिनी और अलीशा की मां हैं। अभिनेत्री ने अपनी दोनों बेटियां गोद ली हैं। हाल ही में बड़ी बेटी रिनी ने विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की  फिल्म ‘बैड न्यूज’ में बतौर इंटर्न असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर काम किया है।