Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले घर से बेघर होंगे विशाल पांडे! मेकर्स की पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

0
788
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का ये सीजन इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस साल ये शो बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अनिल कपूर होस्ट कर रहें हैं। पहली बार अनील ने किसी रियालिटी शो को होस्ट कर रहें हैं।

वहीं शो में इस बार हर कंटेस्टेंट अपना खेल बखूबी खेल रहा हैं, लेकिन हाल ही में शो के मेकर्स की तरफ से की गई एक पोस्ट से खलबली मच गई है। जिसे देखकर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ये रियलिटी शो सिर्फ नाम के लिए है और बिग बॉस ओटीटी 3 स्क्रिप्टेड है। शो को लेकर यूजर्स तो यहां तक कह रहे है कि इस सीजन के विनर का नाम भी पहले से ही तय हैं।

Bigg Boss OTT 3

विशाल पांडे होंगे घर से बेघर!

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के मेकर्स ने बुधवार को विशाल पांडे, लव कटारिया और शिवानी कुमारी को सपोर्ट करने और वोटिंग करने के लिए पोस्ट शेयर की थी, लेकिन इस पोस्ट में विशाल की जो फोटो पोस्ट की गई उसमें विशाल के एविक्शन का ऐलान कर दिया गया।

अब इस पोस्ट को मेकर्स ने बाद में डिलीट भी कर दिया। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस मेकर्स पर बुरी तरह भड़क गए हैं। विशाल पांडे का नाम के आगे ‘एविक्टेड’ लिखा था। इसके बाद ये पोस्ट देख सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खलबली मच गई।

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन ने किया अपने संघर्ष भरें दिनों को याद, बोलें- ‘खेल का मैदान कभी एक समान नहीं होता’

Bigg Boss OTT 3

सोशल मीडिया पर मची खलबली |Bigg Boss OTT 3

अब आने वाले एपिसोड में इस बात का खुलासा हो जाएगा कि क्या वाकई विशाल पांडे एविक्ट होते हैं या फिर मेकर्स ने ऐसा जानबूझकर ट्विस्ट लाने के लिए किया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ में टॉप 5 में कौन-कौन एंट्री लेता है और इन 5 में से कौन एक इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएगा।