Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: कड़ी सुरक्षा के बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, सोशल मीडिया पर छाए भाईजान

0
397
Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बीते दीन इस कपल ने परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त की मौजूदगी में शादी की।

शादी के कुछ घंटों बाद में रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनिल कपूर, रेखा, रवीना टंडन, काजोल, अरबाज खान, हनी सिंह और हुमा कुरैशी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद रहीं। हालांकि, सलमान खान की धमाकेदार एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

fhhthgrgrd

सलमान की एंट्री बेहद धासू

सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई जाने माने सितारें ने शिरकत की। हालांकि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें अभिनेता को मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित आधुनिक रेस्तरां बैस्टियन में रिसेप्शन स्थल पर जोरदार तरीके से प्रवेश करते देखा जा सकता है।

 

अभिनेता कड़ी सुरक्षा के बीच न्यूली वेड कपल को बधाई देने के लिए पहुंचे थे। काले रंग के सूट में भाईजान काफी जच रहें थे। सोनाक्षी और जहीर को बधाई व आशीर्वाद देने के बाद वह रिसेप्शन से जल्दी निकल गए। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन की कई वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक वीडियो में दोनों ‘आफरीन आफरीन’ गाने पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहें हैं। शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी लाल रंग की सिल्क की साड़ी पहने हुए नज़र आईं, जिसके साथ उन्होंने हरा और सुनहरा हार, मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स और लाल चूड़ियां पहनी थीं। रिसेप्शन पार्टी में वह माथे पर सिंदूर लगाए हुए नजर आईं। वहीं, जहीर हल्के सुनहरे कढ़ाई वाली सफेद शेरवानी पहने हुए दिखे।

hgnhhthf

इस फिल्म में नजर आई थी सोनाक्षी

सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहें थे। वहीं सोनाभी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थी। इस सीरीज में सोनाक्षी ने फरीदन का किरदार निभाया था और उनकी एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आई थी। वहीं इससे पहले सोनाक्षी को फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी।

ये भी पढ़ें : Top 5 Cheapest Cloth Market In Delhi : दिल्ली के कपड़े खरीदने के लिए 5 सबसे सस्ते बाजार, मिलते हैं कई ब्रांड्स के कपड़े